Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं का प्रदर्शन, यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण ● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। ● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण ● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत ● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को ● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग ● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए ● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा ● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में आवारा पशुओं का आतंक, अथॉरिटी की लापरवाही पर सेक्टरवासी नाराज़, जिम्मेदारी कौन लेगा?

आवारा पशु सेक्टरों में प्रवेश न कर सकें। लेकिन मौजूदा हालात यह बताते हैं कि ज्यादातर कैटल कैचर या तो टूट चुके हैं या उनमें मिट्टी भर गई है। यही वजह है कि आवारा पशु बिना रोक-टोक सेक्टरों में घुस आते हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सेक्टरों के अंदर बड़े-बड़े झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। इनसे न सिर्फ गाड़ियों को नुकसान पहुँच रहा है बल्कि आए दिन नागरिक भी चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आता। क्या शहर में अथॉरिटी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं?
सेक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त
जब ग्रेटर नोएडा में सेक्टरों का निर्माण हुआ था, तब हर गेट पर कैटल कैचर लगाए गए थे। इनका उद्देश्य था कि आवारा पशु सेक्टरों में प्रवेश न कर सकें। लेकिन मौजूदा हालात यह बताते हैं कि ज्यादातर कैटल कैचर या तो टूट चुके हैं या उनमें मिट्टी भर गई है। यही वजह है कि आवारा पशु बिना रोक-टोक सेक्टरों में घुस आते हैं।
इंजीनियरों की कमी बनी बड़ी चुनौती
जानकारों का कहना है कि प्राधिकरण में इंजीनियरों की भारी कमी है। जिस वजह से शहर की इन छोटी-बड़ी लेकिन बेहद जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि रिटायर अधिकारी ही इन व्यवस्थाओं को संभालने और सुधारने की कमान संभाले हुए हैं, जोकि शहर की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए नाकाफी है। रिटायर अधिकारियों के द्वारा सिर्फ़ अपने कार्य की खानापूर्ति की जा रही है जिन लोगों को सलाह देने के लिए रखा गया था, अब वो साइन की पॉवर आ जाने के बाद अवरोध बन रहे हैं।
नागरिकों में आक्रोश
शहरवासियों का कहना है कि वे लगातार इस समस्या का सामना कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सेक्टर के अंदर भी सुरक्षित माहौल नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों का यह भी आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी ज़िम्मेदारी से कार्य नहीं कर रहे है, छोटी छोटी ज़मीनी स्तर की समस्याओं की भी अनदेखी की जा रही है। नागरिक अब सवाल उठा रहे हैं कि शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने की जिम्मेदारी कौन लेगा? जब तक प्राधिकरण ऐसे मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक ग्रेटर नोएडा की तस्वीर में सुधार की उम्मीद करना मुश्किल है।