PUBG के अलावा Ludo पर भी बैन, लिस्ट में शामिल हैं ये पॉप्युलर ऐप्स

नई दिल्ली
विदेशी ऐप्स को बैन करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है और एकबार फिर भारत सरकार की ओर से 118 ऐप्स पर बैन लगा दिया गया है। इन ऐप्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है और इनमें सबसे बड़ा नाम PUBG Mobile का है।

इस गेम के लाइट वर्जन को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। केवल PUBG ही नहीं, Ludo All Star और Ludo World- Ludo SuperStar जैसे ऐप्स भी लिस्ट में शामिल हैं।

सरकार ने ऐप्स पर बैन लगाने वाले आदेश में बताया है कि इन ऐप्स की ओर से कलेक्ट और शेयर किया जा रहा डेटा, यूजर्स के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था। बैन किए गए 118 ऐप्स में कई पॉप्युलर नाम शामिल हैं।

लॉकडाउन के दौरान पॉप्युलर हुए लूडो और कैरम जैसे गेम्स पर भी बैन लगाया गया है। लिस्ट में Ludo All Star और Ludo World- Ludo SuperStar के अलावा Chess Rush और Carrom Friends भी शामिल है।

Related posts

Leave a Comment