पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।


पंजाब | श्रुति नेगी :

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि उसने तिकड़ी से एक कार और एक मोटरसाइकिल के अलावा 30 अवैध पिस्तौल और 32 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान करोड़ सिंह और राम सिंह पटवा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के पचोरी गांव के निवासी और उसी जिले के खखनार गांव के चंदर पाल के रूप में की गई।

Related posts

Leave a Comment