5 % आबादी वाले प्लाट के निर्माण की बढ़ सकती है समय सीमा।

नोएडा | शालू शर्मा :
नोएडा , ग्रेटर नोएडा व यमुना अथॉरिटी में जिनके 5 % आबादी और किसान कोटे में प्लाट थे उनके लिए रहत भरी खबर आ गई है। इन प्लाट पर निर्माण समय की सीमा बढाई जा सकती है। आवंटन के बाद अभी तक तीनो अथॉरिटी दवारा तीन साल की समय सीमा दी जाती थी। इसके बाद समयवृद्धि का शुल्क लगता है। नोएडा,ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी ने किसानो और संगठनों की मांग पर शासन को समय सीमा बढ़ने का प्रस्ताव भेजा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के लिए 2 साल का और वक़्त मिल सकता है। तीनो अथॉरिटी में तक़रीबन 8 हजार किसानो को इस फैसले से राहत मिलेगी। अथॉरिटी ने एक एक्ट लागू किया है जिसके अनुसार किसी भी प्लाट के निर्माण के लिए 5 साल से अधिक समय न दिया जाये।

Related posts

Leave a Comment