श्रीनगर। शहर के निशात इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका जिससे नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास यह हमला हुआ।अधिकारियों ने कहा कि हमले में नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Day: 22 August 2022
जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, यह 2 प्लेयर आज करेंगे डेब्यू!
भारत और जिंबाब्वे के बीच आज तीसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल तीन एकदिवसीय मुकाबलों के लिए जिंबाब्वे दौरे पर है। दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने इस श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यही कारण है कि आज कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आज का मुकाबला हरारे स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 पर खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारत ने जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हराया था। अगर…
किसानों की महापंचायत का आगाज! दिल्ली में चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है पुलिस, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य किसान समूह बेरोजगारी के विरोध में 22 अगस्त सोमवार को जंतर मंतर पर एक महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं, जिसके बाद दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है और पुलिस ने गाजीपुर, सिंधू और टिकरी में दिल्ली के तीन सीमा प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भारी पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसान जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए पहुंचने लगे हैं।दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को…
अब शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स, 2023 से लागू होगा ये नया नियम
नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब शादीशुदा महिलाएं भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। पर ये नियम मिस यूनिवर्स के 72वें संस्करण से लागू होगा। पुराने नियमों के अनुसार प्रतियोगिता में 18 से 28 साल की अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। अब उम्र की सीमा तो वहीं है पर अगर आप शादीशुदा हैं या फिर मां भी है, फिर भी इस ब्यूटी पेजेंट के लिए एलिजिबल होंगी। वैसे साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की…
माफिया राजन तिवारी ने पुलिस कर्मियों से की हाथापाई, कहा- जेल से निकलने के बाद किसी को नहीं छोडूंगा
गोरखपुर। माफिया व पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कचहरी से जेल जाते समय पुलिसकर्मियों को गाली दी थी।विरोध करने पर जेल से छूटकर आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की गाड़ी के पीछे चल रहे माफिया के समर्थकों ने सिपाहियों के रोकने पर धक्का मुक्की कर ली थी।अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने माफिया राजन तिवारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व सिपाहियों को धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।कैंट थाने में तैनात सिपाही जय प्रकाश यादव, शरद, सौरभ व सुजीत…