ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी सपा एवं आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में आईएनडीआईए गठबंधन की लहर चल रही है। भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। जिसके चलते जनता भाजपा से त्रस्त है जनता अब देश में बदलाव चाहती है।…
Day: 1 April 2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शारदा विश्वविद्यालय में योगोत्सव का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में योगोत्सव का आयोजन मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा और आयुष मंत्रालय के सौजन्य से किया गया। शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें 1500 से अधिक छात्र और फैकल्टी ने विभिन्न योग के आसन किए। विदेशी छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अभ्यास किए जाने वाले कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस प्रोटोकॉल…
गैंगस्टर एक्ट मे वांछित व हिस्ट्रीशीटर एवं जिला बदर अभियुक्त अवैध अस्लाह के साथ गिरफ्तार
रबूपुरा। कपिल चौधरी थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट थाना रबूपुरा मे वांछित चल रहा 01 अभियुक्त शाहरुख पुत्र नजर मौहम्मद निवासी ग्राम तिर्थली थाना रबूपुरा जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है। अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस के साथ तिर्थली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शाहरुख गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर भी किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 77/2024 धारा 03/10 गुण्डा अधि0 व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अपने गैंग के अन्य सदस्यो के…
चुनाव सुधार व मतदाता जागरूकता को लेकर अखिल भारतीय राजार्य सभा की बैठक
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी बैठक में एक स्वर में यह निर्णय लिया गया राजार्य सभा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा के 1200 के लगभग गांव में मतदाता जागरूकता व चुनाव सुधार को लेकर अभियान चलाएगी। लोकतंत्र के पर्व लोकसभा आम चुनाव में लोगों को नशा, भय, आर्थिक प्रलोभन, जाति, संप्रदाय के आग्रह से मुक्त होकर मानवतावाद के आधार पर मतदान के लिए प्रेरित करेगी। बैठक में 100 फ़ीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। सभा लोगों को प्रेरित करेगी नफरती भाषण संप्रदाय के आधार पर मतदान न करके लोकतांत्रिक राष्ट्रीय मुद्दों…