Nirala World: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रियल एस्टेट कंपनी निराला वर्ल्ड ने दो बड़े मिक्स्ड-यूज़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में ₹1000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। ये प्रोजेक्ट्स हैं निराला गेटवे (सेक्टर 12) और निराला डायडेम (सेक्टर 10)। दोनों प्रोजेक्ट्स लगभग 10,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले होंगे, जिनमें मल्टी-लेवल रिटेल, ऑफिस स्पेस, और 500 के करीब सर्विस्ड स्टूडियो अपार्टमेंट्स शामिल होंगे। Greater Noida West के हर अपार्टमेंट की औसत साइज 650 वर्ग फीट होगी और कीमत लगभग ₹65 लाख निर्धारित की गई है।
Nirala World: ज़मीन खरीद पर खर्च हुए 200 करोड़ रुपए
इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए ज़मीन की खरीद पर लगभग ₹200 करोड़ खर्च होने का अनुमान है, जबकि निर्माण की लागत ₹300 से ₹350 करोड़ के बीच रहने की संभावना है। निराला वर्ल्ड ने यह भी जानकारी दी है कि स्टूडियो अपार्टमेंट्स की बिक्री और लीज़ प्रक्रिया को एक अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर द्वारा मैनेज किया जाएगा। Greater Noida West में इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य क्षेत्र में वाणिज्यिक और आवासीय सुविधाओं को एकीकृत कर एक नया विकास मॉडल प्रस्तुत करना है।
साल 2028 की है डेडलाइन, 2026 तक काम हो सकता है पूरा
इसके साथ ही कंपनी सेक्टर 2 में निराला ड्राइव और निराला ट्रायो नामक प्रोजेक्ट्स पर भी कार्यरत है। इनमें से ट्रायो की पूरा होने की उम्मीद 2026 तक है, जबकि RERA डेडलाइन 2028 निर्धारित की गई है। Nirala World गुरुग्राम जैसे एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में विस्तार की संभावनाएं तलाश रहा है, लेकिन जमीन की ऊंची कीमतें इस दिशा में एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। कंपनी की यह पहल Greater Noida West के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया आयाम जोड़ने वाली है।
चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube
ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter
Watch This Video
मुसलमान दरी बिछाएंगे… लालू राज करेंगे’, दामाद आयोग वीडियो पर गरमाया सियासत
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.