थाईलैंड नृत्य प्रतियोगिता में प्रीती शर्मा ने हासिल किया रजक पदक

मिलेनियम डांस एंड फिटनेस स्टूडियो की छात्रा प्रीती शर्मा ने थाईलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता (IIGF 2019) में रजक पदक जीत कर सभी को गौरवान्वित किया है।


मिलेनियम डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के डायरेक्टर एवं कोरिओग्राफर शुभम शर्मा ने बताया की यह प्रतियोगिता 2 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुई थी जिसमे विश्व से चुनिंदा प्रतिभागीयों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमे पुरे उत्तर भारत से सिर्फ प्रीती शर्मा का चयन हे अंतिम चरण की लिए हुआ था। प्रीती ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सुपरवुमेन केटेगरी में रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कथककोरिओग्राफर सुधा चन्दन और आशीष पाटिल ने जज किया।
कोरिओग्राफर शुभम शर्मा ने बताया कि प्रीती शर्मा बहुत ही मेहनती एवं प्रतिभाशाली है। प्रीती ने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी और उसके फलस्वरूप उन्होंने रजक पदक हासिल किया, यह सभी क्षेत्रवासियो के लिए गर्व की बात है।

Related posts

Leave a Comment