अयोध्या में होगा भगवान राम विश्वविद्यालय का निर्माण।

यूपी | शालू शर्मा
भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर बनने का कार्य प्रगति पर है। इसके आलावा भी यूपी सरकार ने अनेक योजनाए शुरू कर दी है। सरकार अयोध्या में राम विश्वविद्यालय बनवाएगी। इस निर्माण कार्य को लेकर यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का बयान सामने आया है। उनका कहना है की विश्वविद्यालय में भगवान राम के जीवन से जुडी अनेको मान्यताों के बारे में पढ़ाया जायेगा। इस योजना का आम जनता के साथ साथ अयोध्या के साधु संतो ने भी स्वागत किया है।
महंत परमहंस ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कहना है की राम विश्वविद्यालय के आलावा भी राज्य के 3 जिलों में भी विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। इन जिलों में अलीगढ, सहारनपुर और आजमगढ़ शामिल है। इसके आलावा स्पोर्ट्स ,आयुष और लॉ यूनिवर्सिटी भी सरकार द्वारा बनवायी जाएगी। सरकार द्वारा इन विभिन्न योजनाओ की शुरआत हो गयी है और इसके लिए टास्क फोर्स का गठन हुआ है जिसमे कुल 16 सदस्य है।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment