क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल का बादलपुर गांव में हुआ भव्य स्वागत।

ग्रेटर नॉएडा | श्रुति नेगी :
बादलपुर गांव में आज क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल का भव्य स्वागत किया गया। उनका सुवागत समस्त बादलपुर गांव वासियों ने फूलो की माला और राम परिवार की मूर्ति दे कर किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नागर और बादलपुर के मंडल महामंत्री प्रवीण नागर के नेतृत्व में जिला पंचायत वार्ड नंबर 2 में मोहित बेनीवाल का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में गांव वासी और समस्त वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मोहित बेनीवाल ने इस मौके पर योगी सरकार के 4 वर्षों का गुणगान किया। उन्होंने कहा पिछले 4 वर्षों में योगी जी के राज में कानून व्यवस्था बहुत ही बेहतर हुई है। किसान बहुत खुश है और आस्था के सम्मान व पर्यावरण के लिए जो अभियान चलाए जा रहे हैं व साकार हुए हैं। उन्होंने यह भी की गंगा के दोनों किनारों पर 9 करोड पौधारोपण भी किया गया हैं। प्रधानमंत्री जन आयोग योजना में प्रत्येक व्यक्ति को ₹5 लाख का बीमा कवर इसी के साथ साथ गन्ना किसानों को रिकॉर्ड तोड़ भुगतान किए जाने की बात कही। उत्तर प्रदेश में पिछले 4 वर्षों में 30 नए मेडिकल कॉलेजों और 2 एम्स का निर्माण और संचालन किया गया है। देश की अर्थव्यवस्था प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है और 4 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

इस कार्यक्रम पर उनके साथ क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर , जिला अध्यक्ष विजय भाटी, बादलपुर मंडल के प्रभारी गोविंद चौधरी, अध्यक्ष प्रधान प्रेमचंद शर्मा, बूथ अध्यक्ष नवीस पहलवान ,आनंद भगत जी मास्टर भगत सिंह ,वरिष्ठ नेता मेहर चंद चेयरमैन, महेंद्र नेताजी, चंद्रवीर नागर ,यतेंद्र नागर ,राज,नागर ,देवेंद्र कसाना, गौरव , फारूक अहमद, अभिषेक, शुभम, राहुल ,विशाल नागर महेश चोटी वाले , रौनक, कन्नू रमेश पंडित जी, न देवेंद्र शाह जी अजब सिंह, गजेंद्र नागर ,ग्राम संयोजक सुमित कसाना, सत्ते प्रधान तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment