काव्या चोपड़ा बनी जेईई मेन 100 प्रतिशत स्कोर करने वाली पहली महिला

नई दिल्ली | शालू शर्मा :
(JEE ) मेन परीक्षा के बुधवार को परिणाम जारी किये गए है। इसमें काव्या चोपड़ा संयुक्त प्रवेश परीक्षा को टॉप कर लिया है। इसके साथ ही वह टॉप करने वाली पहली महिला बन चुकी है। (JEE ) मेन टॉप करने वाली पहली महिला बन गयी है। मार्च सत्र में आयोजित परीक्षा में काव्य ने पुरे 300 अंक हासिल किये है। फरवरी के सत्र में काव्या 99.978 स्कोर किया था, लेकिन उसने फिर से पेपर देने का फैसला किया था क्योंकि काव्या ने 99.98 प्रतिशत से कम स्कोरिंग करने के लिए खुद का बेंचमार्क सेट किया था।काव्य की मां शिखा चोपड़ा ने बताया कि काव्या गणित में अच्छी है और कंप्यूटर में भी उनकी रुचि रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर वह जेईई एडवांस क्लियर करती है, तो वह आईआईटी-बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का विकल्प चुन सकती है। गणित और विज्ञान ओलंपियाड्स में एक सक्रिय प्रतिभागी, उसने कक्षा 9 और 11 में क्षेत्रीय मैथ्स ओलंपियाड में अर्हता प्राप्त की थी। उसने कुछ प्रमुख ओलंपियाडों में से IOQP, IOQC, IOQM – भी क्रैक किया है। काव्या के पिता एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं और उनकी माँ एक मैथ्स टीचर हैं। उसके छोटे भाई को कक्षा 9 में पदोन्नत किया गया है।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment