नई दिल्ली | शालू शर्मा :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को देश भर में 62,258 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किये गए है। इस साल का यह अबतक का सबसे बड़ा एकल दिवस है। 17 वें दिन के लिए लगातार वृद्धि दर्ज करते हुए, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जिसमें कुल संक्रमणों का 3.80 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिकवरी दर आगे गिरकर 94.85 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे की अवधि में 62,258 नए मामले सामने आए, 16 अक्टूबर, 2020 के बाद सबसे अधिक, जबकि 291 दैनिक नई मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई, जो कि लगभग तीन महीनों में सबसे अधिक है। ICMR के अनुसार, 23,97,69,553 नमूनों का परीक्षण 26 मार्च तक किया गया है। शुक्रवार को 11,64,915 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.