ग्रेटर नोएडा | शालू शर्मा :
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को मद्देनजर रखते हुए यमुना अथॉरिटी शहर के 96 गाँवों में सैनिटाइजेशन कराएगी। इस बारे में YIDA के CEO डॉक्टर अरुणवीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अथॉरिटी की तरफ से यह कदम उठाया जा रहा है। इसके आलावा अथॉरिटी में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके बारे में पूरी जानकारी मंगलवार तक कर्मचारियों को दे दी जाएगी। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश पर उठाया जा रहा है।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.