18 अगस्त को जिला मुख्यालय बुलंदशहर पर किया जाएगा विशाल धरना प्रदर्शन।

नोएडा |
बुलंदशहर जिला अध्यक्ष बिन्नू आधाना के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अंबावता जनपद बुलंदशहर के पदाधिकारियों की बैठक की गई। आगामी आने वाली 18 अगस्त को जिला मुख्यालय बुलंदशहर पर होने वाले विशाल धरने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का संचालन दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा ने कहा की भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सभी सिपाही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं ,गांव गांव जाकर सभी किसानों को जागरूक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आव्हान को हमें जन जन तक पहुंचाना है और कहां की किसान पंचायत के मुख्य अतिथि किसानों के मसीहा चौधरी ऋषि पाल अंबावता जी मौजूद रहेंगे और सोई हुई किसान विरोधी सरकार को जगाने का काम करेंगे।
दादरी बिल कट टोल मैनेजर को सख्त लहजे में समझाया कि किसानों का उत्पीड़न भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में अगर सूचना मिली की स्थानीय किसानों के साथ अभद्रता की गई और कहां अभी तो 1 घंटे के लिए टोल फ्री करवाया है तो अनिश्चितकालीन के लिए टोल फ्री करा दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के टोल घेराव व टोल फ्री की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने टोल कर्मियों को धमका कर कहां की भविष्य में किसानों के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा इस आश्वासन पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल पर से धरना समाप्त कर दिया।
सभी किसान भाइयों ने भारतीय किसान यूनियन संगठन अंबावता में अपना विश्वास व्यक्त किया और संगठन को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।
(प्रदेश अध्यक्ष)पं.सचिन शर्मा ने कहा की आगामी 2 अक्टूबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावता जी के नेतृत्व में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जहां देश के कोने कोने से आए हुए किसानों के समक्ष अध्यादेशओ के खिलाफ कारगर रणनीति बनाई जाएगी।
इस मौके पर प्रमुख रुप से बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) , प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान जी ,प्रदेश सचिव ग्राम प्रधान ब्रहम सिंह आधाना ,प्रदेश सचिव अशोक चौधरी ,प्रमुख मंडल महासचिव सोनपाल चौहान ,जी मंडल प्रभारी सुबे सिंह डागर , जिला अध्यक्ष बुलंदशहर बिन्नू आधाना ,युवा मंडल अध्यक्ष मेरठ सोनू चौधरी,दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास, उपाध्यक्ष मनोज भाटी , जिला महासचिव भोलू शर्मा ,महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव चित्र वर्मा पूजा वर्मा,गुलावठी नगर अध्यक्ष हाजी इस्लामुद्दीन ,मुकेश कुमार बैठक में आदि उपस्थित रहे ।

समाचार पत्र समाज और समाज के लोगों के लिए काम करता है जिनकी कोई नहीं सुनता उनकी आवाज बनता है पत्रकारिता के इस स्वरूप को लेकर हमारी सोच के रास्ते में सिर्फ जरूरी संसाधनों की अनुपलब्धता ही बाधा है हमारे पाठकों से इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें और शेयर करें

Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment