ग्रेटर नॉएडा। (कपिल कुमार)
जैसे ही आप गूगल पे बॉडी मसाज सर्च करोगे कॉल आने शुरू हो जायेंगे आपका पास। हैलो सर, आप बॉडी मसाज कराना चाहते हैं। सर हमारे यहां एक हजार रुपये में एक घंटा फुल बॉडी मसाज के साथ इंटरटेमेंट और फुल इंज्वॉय भी है। सावर भी होगा। सर आप कब आ रहे हैं? मोबाइल फोन पर सुरीली आवाज में एक युवती मसाज से जुड़ी जानकारी दे रही थी। उससे पूछा गया कि मसाज तो समझ में आ गया, यह इंटरटेंमेंट और इंज्वॉयमेंट क्या है? जब आइएगा तो सब पता चल जाएगा। हम बता नहीं पाएंगे। बहुत कुरेदा गया तो युवती ने फोन काट दिया। फिर फोन मिलाया तो युवती ने कहा, आप आइए तो? सब कुछ पता चल जाएगा। आप कहां से बोल रहे हैं? ग्रेटर नॉएडा से। यह बताइए कि मसाज कौन करेगा? भारतीय युवतियां हैं। 20 से 21 साल की। आपके सामने कई लड़कियां आएंगी, जिसे आप पसंद करेंगे उसे भेज दिया जाएगा। पैकेज में इतना ही है या फिर कुछ और? वह भी हो जाएगा, जो आप पूछना चाह रहे हैं, हम फोन पर बता नहीं पाएंगे। कुछ जगह उसके लिए मना कर देते हैं? नहीं हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं है। सब हो जाएगा। कुछ अलग से चार्ज? उसी समय बता दिया जाएगा।
शहर में स्पा के नाम पर चल रहे खेल और युवा वर्ग में गलत संगत के प्रभाव पर ही नॉएडा व्यूज ने इसकी पड़ताल की। कई ऐसे लोगों से भी बात की तो पता चला कि वहां मसाज के नाम पर बहुत कुछ हो रहा है। खुले आम गलत काम हो रहा है। मसाज पार्लर शहर में खुले आम चल रहे है इन्हे किसी का कोई डर नहीं है। शहर में ऐसे आधे दर्जन से ज्यादा मसाज पार्लर चल रहे है। जगत फार्म, अल्फा कमर्शियल बेल्ट, ओमेक्स मॉल परी चौक, SNG मॉल आदि में से स्पा चल रहे है।
मसाज तो पुराने समय से होती आ रही है, लेकिन आज कल मसाज के नाम पर जो परोसा जा रहा है, उसे सामाजिक मान्यता नहीं मिली है। पुरुष की मसाज कम उम्र की लड़कियां कर रही हैं। मसाज का राज जानने की कोशिश की गई तो बहुत बुरी तस्वीर सामने आई। कुछ लोगों ने बताया कि मसाज के साथ मस्ती और मनोरंजन की बात कही जा रही है और यह ही सब कुछ ही परदे को हटा रही है, जो वहां हो रहा है। यह मसाज पार्लर शहर भर में कुकरमुत्ते की तरह खुल गए हैं। यहां युवा वर्ग के साथ ही कम उम्र के लड़े भी जा रहे हैं। ऐसे सभी मसाज पार्लर जल्द से जल्द बंद होने चहिये। इन हरकतों से शहर की बदनामी होती है इनपर पुलिस को जवाब देना होगा। और इनपर कारवाही करनी होगी।

Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.