पाक हिरासत से जल्द छूटेंगे भारतीय मछुआरे, केंद्र सरकार ने हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन

नई दिल्ली। पाकिस्तानी हिरासत में फंसे भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई हो सकती है। केंद्र सरकार ने आज इसको सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है। गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों के बारे में राज्यसभा में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (Mos) वी मुरलीधरन ने कहा कि मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द रिहाई दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पन के लिए कानूनी सहायता सहित हर संभव सहायता दी जाती है।
गिरफ्तारी के बाद तुरंत उठाए जाते हैं कदम
राज्य मंत्री ने कहा कि जैसे ही पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ गिरफ्तारी के मामले सामने आते हैं, इस्लामाबाद में भारतीय कमीशन द्वारा पाकिस्तान सरकार से कांसुलर एक्सेस की मांग के लिए तत्काल कदम उठाए जाते हैं। मुरलीधरन के अनुसार, पाकिस्तानी हिरासत में 546 भारतीय मछुआरे गुजरात राज्य से हैं।
2014 से अब तक 2160 मछुआरों वापिस लाए गए
मुरलीधरन ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, 2014 से अब तक 2,160 भारतीय मछुआरों और 57 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। इसमें 40 वह भारतीय मछुआरे शामिल हैं, जिन्हें इस साल अब तक पाकिस्तान से वापस लाया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान सरकार ने 20 जून को ही अटारी वाघा सीमा से 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर वापस भेजा था।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment