नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने से बढ़ा भारत का सम्मान: सुनील बंसल

साहिबाबाद : साहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिग कालेज में शुक्रवार को ‘मोदी 20-ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के उत्तर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने से देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। उन्होंने मौजूद लोगों को पुस्तक और भाजपा कर उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा द्वारा आयोजित सेमिनार की शुरुआत सुनील बंसल, राज कौशिक और डा. ज्ञानेंद्र ने दीप जलाकर की। सेमिनार में भाजपा के उत्तर प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पांच भाग व 21 अध्याय में मोदी 20-ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक उनके 20 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर आधारित है। जिसके लेखकों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कार्यशैली की रूपरेखा प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण का महा अभियान चलाया। जिसमें 192 करोड़ से अधिक टीके लगे। भारत ने अन्य देशों को 20 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दी है। विशेषज्ञों ने लिखा है कि मोदी ने एक स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की नींव रखी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चला कर महिला सशक्तिकरण को सत्यापित किया है। कवि राज कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल सपने नहीं दिखा रहे, बल्कि वे अपने घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा कर रहे हैं। ऐसा देश की जनता चुनाव के बाद उनका घोषणा पत्र देखकर कहती है। प्रोफेसर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह पुस्तक कोई जीवनी अथवा उपन्यास नहीं है, बल्कि देश के बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए लेखों का एक संकलन है। सेमिनार में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेयर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी और बलदेव राज शर्मा आदि मौजूद रहे।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment