सपाइयों ने नेताजी को यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे प्रसिद्ध समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से सड़क के रास्ते उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की। समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट पर अपने नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, श्याम सिंह भाटी, सुनील भाटी, रामशरण नागर, सुधीर भाटी, रोहित बैसोया, संजीव त्यागी, नवीन भाटी, मेहंदी हसन, अनूप तिवारी, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, अमित रोनी, वकील सिद्दीकी, सत्य प्रकाश नागर, इमरान खान, शादाब शाहबेरी, लखन जाटव, ब्रह्मपाल भाटी, चौधरी हसरुद्दीन, राहुल यादव, राकेश गौतम, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment