यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, घने कोहरे के कारण दो कारों में भिड़ंत, 2 बच्चे समेत छह लोग जख्मी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे से दो बच्चे सहित छह लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 9 जनवरी को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत सुबह चार बजे नोएडा से आगरा विपरीत दिशा से आ रही डस्टर गाड़ी साइड में चल रही गाड़ी से टकरा गई। इसमें छह लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा सभी को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटवा दिया गया है। यातायात सम्बन्धी कोई समस्या नही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment