नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को जबरन धर्म परिवर्तन विरोधी विधेयक पारित हुआ। इस बिल का नाम उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक रखा गया है। अब तक देश के 10 राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हो चुके हैं। योगी सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मौजूदा कानून में बदलाव के लिए एक विधेयक पेश किया, जिसे मंगलवार को विधानसभा में पारित कर दिया गया। इस संशोधन विधेयक में धर्म परिवर्तन से संबंधित अपराधों की सजा…
Day: 30 July 2024
ग्रेटर नोएडा में निवासियों का फूटा गुस्सा: समस्याओं के समाधान के अभाव पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी
ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के टेकज़ोन 4 कार्यालय में आज गौतम बुद्ध नगर समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय और निवासियों ने एसीईओ से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हर बार वे यहां आते हैं और अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में शिकायत करते हैं, लेकिन अधिकारियों का रवैया बहुत उदासीन हो गया है। काफी दिनों से चल रही समस्याओं, जैसे बिजली की व्यवस्था और छोटी मिलक गाँव में गंदगी की समस्या, पर कोई कार्रवाई…
नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, शिविरों और मार्गों का लिया जायजा
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र ने कांवड़ शोभा यात्रा को सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिल्ला बॉर्डर, शनि मंदिर, कांवड़ शिविर, डीएनडी शिविर, ओखला पक्षी विहार रूट, कालिंदी कुंज पुल एवं बॉर्डर, सेक्टर-126, सेक्टर-113, पर्थला और फेस-1 क्षेत्रों का दौरा किया और कांवड़ियों से मुलाकात की। मिश्र ने कांवड़ मार्ग और शिविरों का निरीक्षण करते हुए शिविरों में साफ-सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित व्यवस्था सुनिश्चित…
सावन सोमवार पर भगवान शिव को अर्पित करें ये अनोखी चीज़, होगी मनोकामना पूरी: जाने क्या है महत्व
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर पंच पत्तियों वाला बेलपत्र भारतीय धार्मिक परंपराओं में एक विशेष स्थान रखता है। इसे पंचदेव और शिव परिवार का प्रतीक माना जाता है। आमतौर पर, बेलपत्र तीन पत्तियों वाला होता है, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन पांच पत्तियों वाला बेलपत्र बहुत ही दुर्लभ होता है और इसे विशेष महत्व दिया जाता है। पंचदेव और शिव परिवार का प्रतीक पांच पत्तियों वाले बेलपत्र को पंचदेव का प्रतीक माना जाता है। ये पंचदेव हैं: ब्रह्मा विष्णु महेश गणेश मां दुर्गा इसी तरह, इसे शिव…
दिल्ली-नोएडा में कोचिंग सेंटरों पर सख्त कार्रवाई: एमसीडी और यूपी सरकार ने अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद एमसीडी और नोएडा के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी सरकार ने पहले ही आदेश दिया था कि बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की जाए। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 62 का है, जहां एक कोचिंग संस्थान में कई खामियां पाई गईं। इस संस्थान के बेसमेंट में 100-100 बच्चों की कक्षाएं चल रही थीं। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया। अधिकारियों…
बदलते मौसम में त्वचा की समस्याओं से बचने के उपाय: जानें कैसे रखें अपनी त्वचा स्वस्थ
नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर गर्मियां विदा होने को हैं और बारिश दस्तक देने को है। इस बदलते मौसम के साथ ही कई समस्याएं भी उभरने लगती हैं, विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में। त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे दाद, खाज, खुजली, और रैशेज़ इस मौसम में आम हो जाती हैं। ये समस्याएं विभिन्न कारणों से उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे शरीर के तापमान में बदलाव, हवा में नमी का बढ़ना, अधिक पसीना आना, हाइजीन का ध्यान न रखना, एलर्जी या रसायनों के संपर्क में आना आदि। इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए…
ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते खतरे: लक्षण, कारण और सावधानियां जानें
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर मस्तिष्क हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है, इसलिए इसकी देखभाल भी बहुत महत्वपूर्ण है। खराब जीवनशैली, गलत आहार और विभिन्न पर्यावरणीय स्थितियों के कारण मस्तिष्क संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ब्रेन ट्यूमर, मस्तिष्क की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है, जो कैंसर भी हो सकता है। अध्ययन बताते हैं कि मस्तिष्क में 120 से अधिक प्रकार के ट्यूमर हो सकते हैं। यदि परिवार में किसी को ब्रेन ट्यूमर हो तो अन्य लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। प्लास्टिक और रसायन उद्योग…
गाजियाबाद और नोएडा में स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश. जानिए पूरा मामला.
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। गाजियाबाद में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक और नोएडा में 1 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में 31 जुलाई और 1 अगस्त को सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते बच्चों की सुरक्षा और उनकी आने-जाने में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। इस दौरान पहली से 12वीं तक के छात्रों…