शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विशेष व्याख्यान: चंद्रयान-3 की सफलता पर जोर

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय के नॉलेज पार्क परिसर में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डवलपमेंट सेल द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. मोहित साहनी ने किया। अपने भाषण में उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर चर्चा करते हुए कहा, “आज के दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर अंतरिक्ष अन्वेषण में नया इतिहास रचा।” उन्होंने इस वर्ष की थीम “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना” पर भी जोर दिया, जो भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान की अद्वितीय यात्रा को समर्पित है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च, डॉ. भुवनेश कुमार ने चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और छात्रों को अंतरिक्ष क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया। लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट, संजय बत्रा ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति पर अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने आदित्य एल-1 मिशन और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों का जिक्र किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य प्रमुख प्रोफेसरों ने भी छात्रों के साथ अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया, जिससे छात्रों में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment