दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर 8 किलोमीटर के बोर्ड के पास तेज गति से चल रहे कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी, जिसमें विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। विशाखा त्रिपाठी भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा और प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी थीं। पुलिस के अनुसार, तेज गति और लापरवाही के कारण यूपी 80 एफटी 5477 नंबर कैंटर ने इनोवा हायक्रॉस (यूपी 72 बीएक्स 7148) और टोयोटा केमरी (डीएल 7 सीवी 3044) को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें छह महिलाएं शामिल थीं। सभी मथुरा वृंदावन से मंदिर दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे।
घायलों को तुरंत जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल, हंसा पटेल, कंचन पटेल, गरिमा गुप्ता, संजय मलिक, दीपक भरेजा, श्यामा त्रिपाठी, और कृष्णा त्रिपाठी का इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही पाया गया।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.