Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बेटी डॉक्टर प्रतिष्ठा भाटी को उनके विवाह से पूर्व आशीर्वाद दिया। अखिलेश यादव के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर भव्य स्वागत किया और काफिले के साथ Greater Noida के डेल्टा-3 सेक्टर तक पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
Akhilesh Yadav ने प्रतिष्ठा भाटी और उनके परिवार से मिलकर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधे घंटे तक बातचीत की और पार्टी की एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने Greater Noida के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाजवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर Greater Noida सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, फकीर चंद नागर, सुनील भाटी, यूनुस प्रधान, कपिल ननका सैफी, दीपक देवटा, ओंकार भाटी, अक्षय चौधरी, विवेक बेनीवाल समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने Akhilesh Yadav के मार्गदर्शन को सराहा और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.