Greater Noida: महिला श्क्ति के प्रदर्शन में एक दूसरे की मसीहा बनी महिलाएं! सामाजिक नियमो का पालन परिवार की तरह किया पूरा

Greater Noida

Greater Noida: महिलाओं का जीवन शुरुआत से ही बेहद संघर्षपुर्ण रहा है। जहाँ समय समय पर महिलाओं पर कई तरह के शारीरिक और मानसिक अत्याचार किए गए । वहीं बात अगर वर्तमान की करें तो वर्तमान में अलग अलग क्षेत्र में महिलाएं लगातार अपना अपना लोहा मनवा कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रही है। ऐसी ही एक कबर आज हम आपके लिए लेकर आए है जो आपको एक नए ऊर्जा से भर देगी। और साथ ही आपके आत्मविश्वास को बढ़ा देगी। ये खबर है ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर की। तो पूरी जानकारी के लिए कबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida के अल्फा 2 में पूरा किया समारोह

जानकारी के लिए बता दे कि महिला शक्ति उत्थान मंडल एक ऐसी संस्था है जो समय समय पर गरीब परिवार की लड़कियों के लिए मसीहा बनती है। बता दे कि ग्रेटर नोएडा के इस महिला शक्ति उत्थान मंडल में गरीब लड़कियों का सामोहिक विवाह किया जाता है। और इतना ही नही विवाह को इस प्रकार करवाया जाता है जैसे मानो किसी घर की शादी हो। शादी के दौरान होने वाले सारे रिवाज़ को इसी संस्थान की महिलाएं आपस में मिल कर पूरा करती है। और साथ ही अच्छे जीवन का आशीर्वाद भी देती है।

खुश नज़र आई महिलाएं

जानकारी के लिए बता दे कि इस बार भी Greater Noida  के अल्फा 2 सेक्टर में महिला शक्ति उत्थान मंडल द्वारा ये कार्य को पूरा किया गया। जहाँ एक साथ एक ही समारोह में 11 जोड़ो की शादी करवाई गई। इस शादी समारोह के दौरान संस्था की तमाम महिलाएं काफी खुश नज़र आ रही थी। और शादी के दौरान होने वाले सारे रिवाज़ो को पूरे मन से पूरा करती दिखाई दे रही थी। बता दे कि महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम की लोग तारीफ कर रहे है। और महिलाओं द्वारा उठाई गई इस पहल को सराह रहे है।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment