Vijendra Gupta: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दस साल पहले, 2015 में, जब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार थी, तब उन्हें विधानसभा से मार्शलों द्वारा बाहर निकाला गया था। उस समय, उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष राम निवास गोयल पर पक्षपात का आरोप लगाया था। आज, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद, गुप्ता ने रोहिणी सीट पर जीत दर्ज कर स्पीकर का पद संभाल लिया। उन्होंने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूँ और निष्पक्ष चर्चाओं को बढ़ावा दूंगा।”
Vijendra Gupta: AAP सरकार के खिलाफ पेश होंगे CAG रिपोर्ट्स
विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं को उजागर करने के लिए 14 लंबित कैग (CAG) रिपोर्ट्स पेश करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने जनता को झूठे वादों से गुमराह किया और करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ियां की। Vijendra Gupta ने यह भी दावा किया कि भाजपा विधायकों के इन रिपोर्ट्स को पेश करने के प्रयासों को आप सरकार ने पहले रोका था। यह कदम AAP के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि इससे उनकी सरकार के वित्तीय फैसलों पर सवाल उठ सकते हैं।
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
वहीं बात अगर दिल्ली की राजनीति की करें तो दिल्ली की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला जब रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। इससे पहले, कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व लोकसभा सांसद परवेश वर्मा को यह पद मिलेगा, लेकिन भाजपा ने अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए रेखा गुप्ता को चुना। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत और नई नेतृत्व टीम दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत देती है। साथ ही Vijendra Gupta द्वारा दिल्ली विधानसभा की अध्यक्षता को भी देखना बेहद रोमांचित साबित हो सकता है।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.