Digestion: स्वस्थ पाचन तंत्र से रहती है बीमारियां दूर, जाने कैसे अपने पाचन तंत्र को मजबूत

Digestion

Digestion: अगर आपका पाचन तंत्र ठीक है तो इसका मतलब है कि आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। लेकिन बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कब्ज, अपच और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हम अपने आहार में सुधार करें और पौष्टिक चीजों का सेवन करें तो पाचन को मजबूत बनाया जा सकता है। तली-भुनी और अधिक एसिडिक चीजें हमारे पाचन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में लेना ही फायदेमंद है। जाने पूरी खबर।

Digestion: जाने क्या कहते है विशेषज्ञ

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पाचन को बेहतर बनाने के लिए ‘3F’ फॉर्मूला अपनाना चाहिए। इसमें फाइबर, फर्मेंटेड फूड्स और फास्टिंग को शामिल किया गया है। फाइबर युक्त आहार, जैसे साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां और फल, आंतों में गुड बैक्टीरिया को पोषण देते हैं और पाचन में सुधार लाते हैं। वहीं, दही, कांजी और घर का बना अचार जैसे फर्मेंटेड फूड्स आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। फास्टिंग करने से भी पाचन तंत्र को आराम मिलता है और यह खुद को रिपेयर कर पाता है।

व्यायाम से भी रखा जा सकता है अपने पाचन को मजबूत 

बता दे कि Digestion को दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम भी बेहद आवश्यक है। रोजाना व्यायाम करने से आंतों की गतिशीलता बनी रहती है और आंतों में स्वस्थ माइक्रोबायोम विकसित होते हैं। इससे कब्ज और सूजन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, भोजन से पहले सलाद खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और पाचन क्रिया को लाभ मिलता है। स्वस्थ पाचन तंत्र न केवल आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि मूड और त्वचा पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए, संतुलित आहार और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment