Women Safety: महिला सुरक्षा में Uttar Pradesh देश में इतने नंबर पर, योगी सरकार का पेंडेंसी रेट देख हो जाएंगे हक्के बक्के

Women Safety

Women Safety: उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के “इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल अफेंस” (ITSSO) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, महिला यौन उत्पीड़न मामलों के निपटारे में यूपी ने देश के सभी बड़े राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है। Uttar Pradesh में 1,22,130 एफआईआर दर्ज हुईं, जिनमें से 98.60% मामलों का सफल निस्तारण किया गया। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में महिला सुरक्षा सर्वोच्च है।

Women Safety: पूरे देश में इतने प्रतिशत पर है उत्तर प्रदेश का पेंडेंसी रेट 

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) की नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश का पेंडेंसी रेट देशभर में सबसे कम. महज 0.20 प्रतिशत है। वहीं, केंद्र शासित क्षेत्रों में दादरा और नगर हवेली व दमन एवं दीव 98.80% निस्तारण के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं Women Safety में देश के अन्य प्रमुख राज्यों में दिल्ली 97.60% और हरियाणा 97.20% निस्तारण दर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। कंप्लायंस रेट की बात करें तो बड़े राज्यों में Uttar Pradesh 80.60% के साथ अव्वल है, जबकि उत्तराखंड 80% और मध्य प्रदेश 77% के साथ पीछे हैं।

योगी की इस निती से महिलाओं के लिए सुरक्षित हुआ उत्तर प्रदेश 

योगी सरकार की सख्त निगरानी प्रणाली, नियमित केस रिव्यू, चार्जशीट दाखिल करने में तेजी, और IO अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रक्रिया ने इस सफलता (Women Safety) में अहम भूमिका निभाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फॉलोअप, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई, और अच्छे प्रदर्शन पर प्रशंसा पत्र जैसी पहल ने Uttar Pradesh को महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment