वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) संस्था ने समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय को किया सम्मानित।

बुलंदशहर(कपिल कुमार)

जनपद बुलंदशहर के कस्बा औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुढ़ी बकापुर निवासी समाजसेवी एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड (लंदन) संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सिंह के द्वारा समाज सेवा एवं समाज सुधार के प्रति किए गए कार्यों के प्रति सम्मान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा समाज सेवा,समाज सुधार एवं कोरोना काल में मानवता के प्रति किए गए अति सराहनीय कार्यों को देखकर संस्था की अंतरराष्ट्रीय टीम के द्वारा निर्णय लिया गया कि उन्हें संस्था के द्वारा सम्मान पत्र से नवाजा जाए। विवेक सिंह ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन देश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है जिस कार्य से आमजन को लाभ भी मिल रहा है।

वही सम्मान पत्र मिलने के बाद करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान पत्र संगठन के एक-एक कार्यकर्ता के द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है।

इस दौरान- संजय भैया कृष्ण पाल यादव शिवकुमार कसाना चौधरी प्रेम प्रधान राकेश नागर अजय नागर प्रेम राज भाटी साहिल घंघोला अरुण नागर यतेंद्र नागर हरीश भाटी धर्मेंद्र भाटी अमित भाटी मोनिस खान सुशील प्रधान गगन प्रकाश बॉबी गुर्जर हबीब सैफी दीपक चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment