दादरी से दो बार विधायक रहे विजयपाल भाटी का निधन।

ग्रेटर नॉएडा (कपिल कुमार)

दादरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे विजयपाल भाटी का बुधवार को निधन हो गया। वे बिसरख गांव के निवासी थे। देर शाम गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विजयपाल पहली बार 1971 में विधायक बने थे। उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। इसके बाद 1980 में दादरी सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से वे मधुमेह से पीड़ित थे।

Related posts

Leave a Comment