कानपुर में शांति से हुई जुमे की नमाज, प्रयागराज में पथराव तो सहारनपुर में विरोध का जुलूस; देवबंद में लाठीचार्ज

लखनऊ। कानपुर में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव को लेकर हाई अलर्ट पर रही पुलिस के कारण वहां पर जुमे की नमाज शांति से हो गई। इसके विपरीत प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद अटाला में पथराव किया गया तो सहारनपुर में विरोध जुलूस निकाला गया। मुरादाबाद में भी माहौल में तनाव होने से पहले ही मामला नियंत्रण में कर लिया गया।
कानपुर में बीती तीन जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव तथा हिंसा के बाद आज पुलिस सभी जिलों में बेहद मुस्तैद थी। पुलिस की चौकसी से कानपुर में नमाज शांति से हुई। बीते शुक्रवार को नमाज के बाद हुए उपद्रव को देखते हुए शहर भर की मस्जिदों के बाहर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी चौकसी रही। यहां पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर रहे पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहीं पर भी भीड़ जुटने नहीं दी। नमाज के दौरान और उसके खत्म होने के बाद उपद्रव प्रभावित इलाके में ड्रोन से साथ लगी टीमों ने गलियों के साथ छतों पर होने वाली हलचल पर निगाह रखी गई। पुलिस बल की मौजूदगी में यतीमखाना की नानपारा मस्जिद, तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद, नई सड़क की बक्सू प्यादा मस्जिद, लकड़मंडी की दिलदार खां, सलार बक्श मस्जिद, गम्मू खां हाता में बुखारी मस्जिद, जाजमऊ के अर्शफाबाद मस्जिद, दादा मियां मजार, कर्नलगंज के दिलदार खान, बड़ी ईदगाह बाबूपुरवा, मछरिया की जामा मस्जिद, उस्मानपुर स्थित मस्जिद, आउटर के बिल्हौर स्थित साही मस्जिद, मदारी मस्जिद, महाराजपुर के सरसौल स्थित मस्जिद में अंदर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा हुई। पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते नमाज खत्म होने के बाद लोग शांति से घरों को लौट गए।
कानपुर में तो सब शांति से निपट गया लेकिन सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने घंटा घर तक विरोध जुलूस निकाला और फिर नारे लगाकर रोड पर जाम लगा दिया। सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटा घर की ओर बढा। इससे दुाकनदारों में दहशत हो गई। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे को घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया। यहां पर करीब आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।
सहारनपुर में नमाज के बाद विरोध जुलूस में नारेबाजी, देवबंद में पुलिस ने किया लाठीचार्जः सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद भारत बंद की अफवाह को लेकर पश्‍च‍िमी उप्र में अलर्ट के बीच सहारनपुर में आधा घंटा के ल‍िए स्‍थ‍ित‍ि बेकाबू हो गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी की बात कहते हुए सहारनपुर में मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर आ गए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। कुछ ने जबरन दुकानें बंद कराने का भी प्रयास क‍िया, ज‍िस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई युवकों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले सुबह से ही पुलिस अफसर सड़कों पर रहे। मेरठ-सहारनपुर समेत आस-पास के जिलों की महत्वपूर्ण मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मेरठ में मुस्‍ल‍िम बाहुल्‍य घंटाघर की दुकानें बंद रहीं। वहीं, आसपास के ज‍िलों में नमाज के बाद पुल‍िस-प्रशासन के लोगों को ज्ञापन सौंपकर पैगंबर मोहम्‍मद के ख‍िलाफ बदजुबानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
नमाज के बाद घंटाघर को भीड़ ने घेराः सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के बाद मस्जिद के बाहर नारेबाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटाघर की ओर बढ़ा। इससे दुकानदारों में दहशत हो गई। बवाल की आशंका से दुकानदार च‍िंंत‍ि‍त हो गए हो गए और बाजार बंद कर द‍िया। उधर, हजारों की संख्या में हुजूम लगातार घंटाघर की ओर बढ़़ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटाघर चौराहे को घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया और खूब नारेबीज की गई। लगभग आधे घंटे तक जाम की स्‍थि‍त‍ि बनी रही। पुलिस भी भीड़ के साथ चल रही थी। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटाघर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध व प्रदर्शन किया गया।
लाठीचार्ज, हिरासत में कई युवकः सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर का कहना है क‍ि बगैर अनुमत‍ि के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर द‍िया। पुल‍िस ने समय रहते भीड़ को त‍ितर-ब‍ितर कर द‍िया। न‍ियमव‍िरूद्ध प्रदर्शन करने वालों के ख‍िलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment