डेंगू का कहर: कर्नाटक में 25,000 से अधिक मामले, राज्य सरकार ने महामारी घोषित की

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

हाल के दिनों में देश के कई राज्यों में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में मच्छरों से फैलने वाले इस बीमारी ने व्यापक रूप से तबाही मचाई है। अब तक राज्य में डेंगू के 25,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो कि राज्य में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तीन सितंबर तक कर्नाटक में 25,589 मामले और 12 मौतों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।

कर्नाटक के अलावा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार जैसे अन्य राज्यों में भी डेंगू के संक्रमण में वृद्धि हो रही है। बिहार में पिछले 24 घंटों में 55 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जैसे शहर हॉटस्पॉट बने हुए हैं। डेंगू से पीड़ित मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी से आंतरिक रक्तस्राव का खतरा रहता है, जो जानलेवा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फोलेट और विटामिन बी-12 से भरपूर भोजन, जैसे पालक, रेड मीट, अंडे और नट्स, प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। पपीते के पत्तों का अर्क भी इस समस्या में उपयोगी माना जाता है, लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment