Dhanteras 2024: खरीदारी और पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, पढ़े पूरी ख़बर

धनतेरस, दिवाली की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन चांदी के सिक्के, बर्तन और अन्य धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। नोएडा के बाजारों में इस पर्व के अवसर पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार, धनतेरस का शुभ मुहूर्त त्रयोदशी तिथि के आरंभ 29 अक्टूबर की सुबह 10:32 बजे से 30 अक्टूबर दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस पर दो विशेष खरीदारी के मुहूर्त हैं। पहला, त्रिपुष्कर योग जो सुबह 6:31 बजे से 30 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे तक रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी से वस्तुओं में तीन गुणा वृद्धि होती है। दूसरा, अभिजीत मुहूर्त 29 अक्टूबर को 11:42 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा, जिसमें खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। पूजन का शुभ मुहूर्त आज सुबह 6:31 से 8:44 बजे तक और शाम 6:31 से 8:12 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजन करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

Related posts

Leave a Comment