गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव: प्रमेंद्र भाटी अध्यक्ष, अजीत नागर बने सचिव

गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के 2024-25 के वार्षिक चुनाव का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। 2489 मतदाताओं में से 2348 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

गौतमबुद्ध नगर: अध्यक्ष पद पर प्रमेंद्र भाटी का जलवा
अध्यक्ष पद के लिए प्रमेंद्र भाटी ने 430 मतों से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 1262 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज भाटी को 832 वोट मिले। संतोष कुमार बंसल 150 और जगतपाल भाटी 83 वोटों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। सचिव पद के लिए अजीत नागर ने 1208 मत प्राप्त कर 444 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर वार्षिक चुनाव 2024-2025
परिणाम :-
कुल मत : 2489 पड़े मत : 2348
अध्यक्ष

प्रमेंद्र भाटी 1262
मनोज भाटी 832
संतोष कुमार बंसल 150
जगतपाल भाटी 83
निरस्त 21
अध्यक्ष पद पर प्रमेन्द्र भाटी 430 वोटो से विजयी।

सचिव:-
अजीत नागर – 1208
शोभाराम चंदेला – 764
विपिन कुमार भाटी – 353
निरस्त – 23
सचिव पद पर अजीत नागर 444 वोटो से विजयी।

कोषाध्यक्ष:-
अंकित भाटी – 1016
कल्याण नागर – 591
पीतम शर्मा – 401
लता चौधरी – 296
निरस्त – 44
कोषाध्यक्ष पद पर अंकित भाटी 425 वोटो से विजयी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:-
ब्रिजेश कुमार शास्त्री – 951
मुकेश कुमार सेन – 729
कुलदीप त्यागी – 621
निरस्त – 47
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार शास्त्री 222 वोटो से विजयी।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष:-
देवेन्द्र खारी – 1162
राकेश शर्मा – 1128
निरस्त – 60
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र खारी 34 वोटो से विजयी।

सहसचिव प्रशासनिक:-
नवीन प्रसाद – 885
सिंहराज पीलवान – 790
मनीष पाल – 611
निरस्त – 60
सहसचिव प्रशासनिक पद पर
नवीन कुमार 95 वोटो से विजयी।

सांस्कृतिक सचिव पद पर चंद्रकला उर्फ कशिश निर्विरोध मनोनीत की गई।

Related posts

Leave a Comment