Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-इस्राइल युद्ध का सीधा असर अब भारत के निर्माण और डेकोरेशन बाजार पर दिखाई देने लगा है। Noida के मार्बल टाइल्स कारोबार पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। हर साल करीब 2400 करोड़ रुपये से अधिक का मार्बल कारोबार करने वाले इस क्षेत्र में ईरानी मार्बल की भारी मांग होती है, खासकर फ्लोरिंग और इंटीरियर डिज़ाइन के लिए। लेकिन युद्ध के कारण ईरान का हवाई क्षेत्र बंद हो गया है और समुद्री मार्गों पर शिपमेंट रुकने से आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह बाधित हो चुकी है।
Iran-Israel War: जाने क्या कह रहे है मार्बल व्यापारी
Noida सेक्टर-49 के मार्बल व्यापारी रामरतन शर्मा ने बताया कि तुर्किए और ईरान से अब तक 30 से 40 प्रतिशत तक टाइल्स की आपूर्ति होती थी। भारत-पाक तनाव के बाद तुर्की के सामानों का बायकॉट कर व्यापारियों ने ईरान से माल मंगाना शुरू किया, लेकिन अब वहां से भी खेप नहीं आ रही। इसके चलते मात्र एक सप्ताह में टाइल्स की कीमतों में करीब 20% का इजाफा हो चुका है। व्यापारी कपिल लखौटिया ने बताया कि ईरानी और तुर्की टाइल्स की गुणवत्ता बेहतर होती है और दाम भी किफायती रहते हैं, इसीलिए इनकी डिमांड अधिक है। लेकिन अब Iran-Israel War के बीच न तो नया ऑर्डर मिल पा रहा है और न ही पुराने पूरे हो रहे हैं।
जाने क्यो प्रभावित हो रहा है व्यापार
यूपी युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन का कहना है कि दुबई और मुंबई के रास्ते ईरानी टाइल्स की आपूर्ति होती थी, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के चलते ये मार्ग भी प्रभावित हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से परिवहन लागत भी बढ़ गई है। लोग अपने घरों को खूबसूरती से सजाने के लिए टाइल्स का उपयोग कर रहे थे, लेकिन Iran-Israel War जैसे हालातों ने इस बढ़ते बाजार को संकट में डाल दिया है। अगर यह स्थिति लंबी चली तो व्यापार में भारी गिरावट की आशंका है।
चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube
ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter
Watch This Video
इजरायल का ईरान को कड़ा संदेश! “खून के बदले खून”अब नहीं मिलेगी माफी
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.