शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिकों ने स्टैनफोर्ड की दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिकों ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान पाया है। इस वर्ष की सूची में कुल 2,23,153 वैज्ञानिक शामिल किए गए हैं। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के कैमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ एनबी सिंह ने 8304वें स्थान पर जगह बनाई है। अन्य वैज्ञानिकों में डॉ पीके सिंह, डॉ आरसी कुहड़, डॉ सौम्या पंडित, डॉ संजय कुमार, डॉ पियुष कुमार गुप्ता, डॉ सुष्मिता बनर्जी, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ भरत भूषण, डॉ कृष्ण कुमार, और…

साइबर हमलों की बढ़ती धमकियों के बीच CERT का अलर्ट: एंड्रॉयड यूजर्स को सुरक्षा अद्यतनों और सावधानियों पर जोर

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  देश में साइबर हमलों की बढ़ती धमकियों के चलते स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर एंड्रॉयड यूजर्स को अपनी डिवाइस की सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी) ने एंड्रॉयड डिवाइस में मौजूद कमजोरियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीईआरटी के अनुसार, साइबर अपराधी एंड्रॉयड ओएस, गूगल प्ले स्टोर और अन्य सिस्टम में कमजोरियों का फायदा उठाकर व्यक्तिगत डेटा चोरी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि यूजर्स अपने डिवाइस को हमेशा लेटेस्ट…

वैश्विक मंदी के दबाव में नोएडा की कंपनियों का मूल्यांकन 18,000 करोड़ रुपये घटा, निवेशकों को भारी नुकसान

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर वैश्विक मंदी के दबाव के चलते सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर नोएडा की सूचीबद्ध कंपनियों पर भी देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा स्थित कंपनियों के मूल्यांकन में एक ही दिन में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। एचसीएल, पेटीएम और संवर्धन मदरसन जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आई गिरावट को इसके मुख्य कारणों में से एक माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने पहले ही वैश्विक शेयर बाजार के धराशाई होने का पूर्वानुमान जताया था, और इसका असर…

भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेनें संचालित, लखनऊ मेल में बेबी बर्थ की सुविधा प्रायोगिक तौर पर शुरू

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में जानकारी दी कि भारतीय रेलवे में वर्तमान में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। ये ट्रेनें ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं और 760 किलोमीटर की दूरी तक चलती हैं। यह जानकारी अन्नाद्रमुक सांसद सी.वी. षणमुगम के सवाल के जवाब में दी गई थी, जिसमें पूछा गया था कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी। वैष्णव ने स्पष्ट किया कि 29 जुलाई,…

डिजिटल अरेस्ट: एक नए प्रकार की ठगी से बचने के उपाय

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर डिजिटल अरेस्ट वर्तमान में भारत में सबसे तेजी से फैलने वाला स्कैम है। आमतौर पर यह माना जाता है कि ठगी का शिकार केवल कम पढ़े-लिखे लोग होते हैं, लेकिन अब यह देखा जा रहा है कि ज्यादा शिक्षित और तकनीकी रूप से जानकार लोग भी इसके शिकार बन रहे हैं। पिछले एक साल में हजारों लोगों को डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगा गया है और करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि अब तक इस स्कैम के शिकार ज्यादातर इंजीनियर रहे…

गूगल चैट में नया मेंशन फीचर: समूह संवाद अब हुआ और भी आसान!

नोएडा/ दिव्यांशु ठाकुर स्मार्टफोन में अक्सर कई एप्स पहले से ही इंस्टॉल होते हैं। यदि आपके फोन में गूगल एप पहले से इंस्टॉल है, तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आप जानते ही हैं कि गूगल अपने एप्स में समय-समय पर नए-नए अपडेट लाता रहता है। इस फीचर की मदद से गूगल एप्स पर चैट करने का अनुभव पहले से अधिक अच्छा हो जाएगा। यदि आप मैसेज के ढेर में उलझ गए हैं, तो आप मेंशन करके आसानी से उसे ढूंढ सकते हैं। साथ ही, समूह…