प्रथम चरण में गौतमबुद्ध नगर में हुई 59.60% वोटिंग

उत्तर प्रदेश|गौतमबुद्ध नगर| लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत गुरुवार को हुए मतदान में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में इस बार यहां करीब 23 लाख मतदाताओं ने अपने सांसद को चुनने के लिए वोट किया। इसके साथ ही नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 50.72% मतदान, दादरी में 61.16% मतदान, जेवर विधानसभा क्षेत्र में 66.78% मतदान हुए| मतदान का फैसला 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद होगा।

आपको बता दे की जिले में सुबह की शुरुआत के साथ सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई, लेकिन दिन चढ़ने और गर्मी बढ़ने के कारण दोपहर में अधिकतर मतदान केंद्र सूने पड़े रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की भी शिकायतें आई हैं, जिन्हें समय रहते दूर कर दिया गया।

गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नोएडा, जेवर, सिकंदराबाद, दादरी और खुर्जा शामिल हैं। गौतमबुद्ध नगर सूबे की वीआईपी सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पर दांव खेला है। वहीं महागठबंधन (सपा-बसपा-रालोद) से बसपा के सतवीर नागर मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने अरविंद कुमार सिंह को उतारा है। त्रिकोणीय मुकाबले में इस बार भाजपा के महेश शर्मा के सामने पिछले चुनाव में मिली रिकॉर्ड जीत को बरकरार रखने की चुनौती होगी।

Related posts

Leave a Comment