जिला पंचायत चुनाव मैं हार जीत से बड़े नेता का कद तय नहीं किया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा |कपिल कुमार :

किसी एक चुनाव की हार जीत से किसी कद्दावर राजनेता के आगामी भविष्य का आंकलन नहीं किया जा सकता।
माननीय नरेन्द्र सिंह भाटी जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हैंजब चारों तरफ कोरोना महामारी से चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव में लोग जान गंवा रहे हैं, इस दौर में प्रदेश में पंचायत चुनाव हुएराजनैतिक क्षेत्र में बहुत से लोग वर्षों मेहनत करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं कर पाते हैं, यहाँ तक की राजनीति की पहली सफलता और सीढ़ी नहीं चढ़ पाते हैं। नरेन्द्र सिंह भाटी जी और उनके परिवार का तो शानदार राजनैतिक लम्बा सफल अब तक का रहा है।
नरेन्द्र सिंह भाटी जी व उनके परिवार का राजनैतिक परिचय :-
29 मई 1983 को नरेन्द्र भाटी जी दादरी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बने।
1989 में दादरी ब्लॉक के दोबारा ब्लॉक प्रमुख बने।
1989 में ही जनता दल पार्टी से सिकन्द्राबाद विधानसभा का टिकट मिला और भाटी जी चुनाव जीतकर सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
1996 में दूसरी बार सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव जीत विधायक बने।
1997 में तीसरी बार समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव जीत सिकन्द्राबाद विधानसभा से विधायक बने।
2006 में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बने।
2013 यूपी एग्रो के चेयरमैन बन दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बने।
2016 में विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़े और जीतकर चौथी बार विधायक बने।
2002और 2007 का विधायक का चुनाव हारे भी और 2009 व 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े व हारे।
2014 के लोकसभा चुनाव में 3लाख 19 हजार मत प्राप्त किए

श्री बिजेन्द्र सिंह भाटी जी का राजनैतिक परिचय:-
1995 में वार्ड नम्बर 3 जिला गाजियाबाद से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते।
1996 में जिला गाजियाबाद जिला पंचायत के वाइस चेयरमैन बने।
1996 में ही जिला पंचायत गाजियाबाद के कार्यवाहक अध्यक्ष/ चैयरमैन बने।
1998 में वार्ड नम्बर 3 जिला गौतमबुद्ध नगर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते और जिला पंचायत अध्यक्ष/ चैयरमैन बने।
1999 में बड़ी उपलब्धि हासिल की बिजेन्द्र भाटी जी ने अखिल भारतीय जिला पंचायत संघ के अध्यक्ष चुने गए। इस पद पर दक्षिण भारत के राज्यों का का कब्जा रहा ।उत्तर प्रदेश व गुर्जर समाज के अब तक के एक मात्र अध्यक्ष बिजेन्द्र भाटी जी बने।
2005 में वार्ड नम्बर 3 जिला गौतमबुद्ध नगर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते ।
2010 में वार्ड नम्बर 3 जिला गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते।
2015 में श्री बिजेन्द्र भाटी जी की पुत्रवधू श्रीमतिआरती भाटी पत्नी श्री अवनेश भाटी वार्ड नम्बर 4 जिला गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं।
2002 से 2013 तक श्री बिजेन्द्र सिंह भाटी लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे।
2012 में बिजेन्द्र भाटी जी ने जेवर विधानसभा का चुनाव लड़ा और 37 हजार मत प्राप्त किए।
राजनैतिक परिचय में सुधार की सम्भावना हो सकती है जो साथी सुधार करना चाहे करें, मैंने अपनी प्राप्त जानकारी अनुसार राजनैतिक परिचय लिखा है।
इतना लम्बा राजनैतिक सफर नरेन्द्र सिंह भाटी जी के परिवार का रहा जिसमें सफलता भरपूर रही । कई बार असफलता से भी सामना हुआ लेकिन उनकी गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता के रूप में हमेशा बनी रही। या किसी अन्य के उनसे वैचारिक राजनैतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर दिग्गज नेता हैं।
एक जिला पंचायत चुनाव से उनका कद तय नहीं किया जा सकता है।जब भी भाटी जी सत्ता में रहे तो जिले व समाज की धमक अलग दिखाई दी। अपने कार्यकर्त्ता का हमेशा विशिष्ट खयाल रखना उनकी राजनैतिक कार्यपद्धति का हिस्सा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से जनहित व जनता के कार्यों को कराने की उनकी विशिष्टता रही है।

Related posts

Leave a Comment