‘मुंबई को उड़ाने वाले हैं, 26/11 याद है ना’, मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से WhatsApp पर भेजा गया धमकी भरा मैसेज

पाकिस्तान के नंबर से मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैजेस दिया गयी हैं। मुबई पुलिस के वाट्सएप पर मुंबई को उड़ाने का संदेश भेजा गया है। संदेश में लिखा- मुबारक हो मुबई पर हमला होने वाला है। हमने मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। टाइम कुछ ही बाकी है। हमला कभी भी हो सकता है। 26/11 याद है ना, मुबई पुलिस को जब से यब संदेश मिला है तब से वह इसकी जांच में जुट गयी है। पुलिस ने इस संदेश की जानकारी खुफिया एजेंसियों को भी दे दी हैं।
पाकिस्तानी आतंकी धमकी सहित शरारती तत्वों प्रेंक मैसज के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस किसी भी एंगल से इस संदेश को नजरअंदाज नहीं करना चाहती हैं क्योंकि अभी दो दिन पहले ही मुंबई के रायगढ़ से हथियारों से लेस एक नाव मिली थी। समुद्र रास्तों से ही मुंबई में आतंकी अकसर घुसते हैं ऐसे में इस धमके भरे संदेश को पुलिस हल्के में नहीं ले रही हैं।

Related posts

Leave a Comment