आचार्य अशोकानंद जी महाराज बने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बिसरख धाम में हुआ भव्य आयोजन।

ग्रेटर नोएडा (अशोक तोंगड)

सूर्यवंशी के अखाड़े के सुप्रीमो आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी देवेंद्र जी महाराज पुर्तगाली बाबा ने किया आचार्य अशोकानंद जी महाराज का पटाभिषेक स्वामी देवेंद्र महाराज के सानिध्य में आचार्य अशोकानंद जी महाराज को अंतरराष्ट्रीय अखाड़े का महामंडलेश्वर मनोनीत किया एवं अंतरराष्ट्रीय सूर्यवंशी अखाड़े के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से भी सुशोभित किया।
इस मौके पर जर्मनी से विशेष रूप पधारीं श्री श्री 1008 साध्वी मेखला दत्त गिरी एवं दिल्ली से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरानंद महाराज एवं गाजियाबाद से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विजयेशनाथ एवं बड़ी संख्या में पधारे सभी संतो ने आचार्य अशोकानंद जी महाराज को शुभकामनाएँ दी अशोकानंद जी महाराज ने कहा कि वह अखाड़े मर्यादा में रहते हुए देश विदेश में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को निरंतर आगे बढ़ाएंगे व स्वामी जी देवेंद्र जी महाराज के कंधे से कंधा मिलाकर इस परिवार को और विशाल बनाएंगे। आचार्य अशोकानंद जी महाराज ने इस मौके पर यथाशक्ति दान दक्षिणा देकर सभी संतो का सम्मान किया।

कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें अजय जैन, अजब सिंह भाटी, सुखपाल भाटी, रामवीर प्रधान सेंथली, राजकुमार चौधरी बुलंदशहर, डी की भारद्वाज, अरविंद भारद्वाज दिल्ली, पूरन गौतम, नरेंद्र भाटी, अनार भाटी, नरेश भाटी, आदित्य घड़ियाल न्यू हॉलैंड कंपनी एवं मनोज शुक्ला, प्रमोद भड़ाना, टीटू भड़ाना, महेंद्र भाटी, एच के श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे एवं महाराज श्री का परिवार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहा, जिसमें उनके भाई रामवीर शर्मा, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा व उनकी माता शकुंतला देवी विशेष रुप से उपस्थित रही।

इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्णा भारद्वाज एवं अखिलेश शास्त्री मैं बड़ी संख्या में माता बहने उपस्थित रहे जिसमें अल्पना चौहान भाजपा, क्षमा शर्मा, पूनम भाटी, जोगेश भाटी, विद्या देवी एवं विकेश भाटी, भारती भाटी, पिंकी भाटी एवं मीनाक्षी शर्मा, संजू शर्मा, दीपांशु शर्मा, रोहित शर्मा, हर्ष शर्मा, देव शर्मा, तनुज शर्मा,लवली शर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment