Health: जम्हाई आना, सामान्य या गंभीर स्वास्थ्य समस्या?

काम के दौरान बार-बार जम्हाई आना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह अत्यधिक हो रही है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जम्हाई आना गहरी सांस लेने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो थकान या ऊब के दौरान होती है। हालांकि, बार-बार जम्हाई आना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों से भी जुड़े हो सकते हैं। थकान और नींद की कमी जम्हाई आने के मुख्य कारण हैं। अनिद्रा, तनाव या शिफ्ट वर्क के चलते नींद…

Health: बचपन में मोटापा, उम्र और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

बचपन का स्वस्थ विकास सुनिश्चित करना हमारे समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। हाल के अध्ययनों में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चों में मोटापे की समस्या न केवल उनकी सेहत पर बल्कि उनकी उम्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापे के शिकार बच्चों में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्तमान में लगभग 880 मिलियन लोग मोटापे से प्रभावित हैं, जिनमें से 160 मिलियन की उम्र 5 से 19 वर्ष के बीच है। यह संख्या…

World Osteoporosis Day: हड्डियों की सेहत पर ध्यान देने का समय

हर साल 20 अक्तूबर को मनाया जाने वाला विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस, हड्डियों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऑस्टियोपोरोसिस एक गंभीर स्थिति है, जिसमें हड्डियाँ कमजोर और भंगुर हो जाती हैं, जिससे मामूली ठोकर या खाँसी से भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और महिलाओं में अधिक देखी जाती है। इस बीमारी का प्रमुख कारण कैल्शियम और विटामिन डी की कमी है, जो हड्डियों के घनत्व को कम करता है। सही आहार…

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की alarming स्थिति, एक्यूआई 334 पर पहुंचा, ग्रैप-1 लागू

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राजधानी की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गई है। शनिवार को अक्षरधाम और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। यही नहीं, यमुना नदी में भी जहरीली झाग देखी गई है। कालिंदी कुंज में यमुना के पानी पर झाग की परत ने चिंता…

Health: हीमोग्लोबिन का लगातार कम बने रहना कितना खतरनाक?

शरीर में खून की कमी एक आम समस्या है, विशेषकर भारतीय महिलाओं में। यह समस्या मुख्यतः हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है। हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर पुरुषों के लिए 14.0 से 17.5 ग्राम/डीएल और महिलाओं के लिए 12.3 से 15.3 ग्राम/डीएल होता है। जब हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम होता है, तो एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है, जिससे थकान, कमजोरी, और सिरदर्द जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा, हृदय गति में अनियमितता और सांस लेने में…

Health: आलिया भट्ट ने साझा की एडीएचडी की कहानी, क्या है ये समस्या?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) का शिकार रही हैं। यह एक न्यूरोडेवलपमेंटल विकार है, जो आमतौर पर बच्चों में पाया जाता है और वयस्कता तक बना रह सकता है। आलिया ने कहा कि उन्हें बचपन से ही ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती थी, और यह समस्या उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, एडीएचडी मस्तिष्क और तंत्रिका नेटवर्क में असंतुलन के कारण होता है, जिससे व्यक्ति के लिए भावनाओं और विचारों…

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा और डांडिया के दौरान सुरक्षा टिप्स

शारदीय नवरात्रि का पर्व उत्साह और खुशी के साथ मनाने के लिए गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। खासकर गुजरात में हर वर्ग के लोग इस धुन पर नाचते हैं, लेकिन अब यह परंपरा देश के हर कोने में धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि, उत्साह के इस माहौल में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। गरबा और डांडिया के दौरान चोट से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स हैं। सबसे पहले, नृत्य शुरू करने से पहले वार्म अप करें। इससे मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता…

Relationship: क्या आप भी अपने पार्टनर से मीलो दूर रहतें है? तो करें वर्चुअल डेट नाइट का प्लैन

जकल के तेजी से बदलते जीवन में कई कपल्स अपने-अपने करियर की वजह से एक-दूसरे से मीलों दूर रहते हैं। इस स्थिति में रिश्तों में भरोसा और प्यार बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी के इस दौर में वर्चुअल डेट नाइट एक बेहतरीन उपाय बनकर उभरा है, जिससे दूर रह रहे कपल्स अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। वर्चुअल डेट नाइट कपल्स को एक साथ समय बिताने का मौका देती है, भले ही वे भौतिक रूप से दूर हों। इस दौरान, जोड़ों को एक-दूसरे के…

World Eyes Day 2024: आंखों की सेहत का ख्याल रखना क्यों जरूरी है?

हर साल अक्तूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाने वाला विश्व दृष्टि दिवस (10 अक्तूबर 2024) आंखों की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में लगभग 4.95 मिलियन लोग अंधेपन या दृष्टि हानि से ग्रस्त हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। बढ़ते लाइफस्टाइल और आहार संबंधी बदलावों के कारण यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। उम्र के साथ आंखों की समस्याओं में वृद्धि होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दृष्टि दोष और अंधेपन से…

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 15 लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

ग्रेटर नोएडा।साक्षी चौधरी  ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित 15 लोग मोमोज खाने के बाद बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। परिवार ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी के बाजार से मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत गंभीर होने के…

Cake: केक में कैंसरकारक तत्वों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  जन्मदिन हो या कोई अन्य उत्सव, केक काटने की परंपरा आजकल हर जगह देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट ने लोगों के मन में भय उत्पन्न कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में विभिन्न प्रकार के केक में कैंसरकारी तत्व पाए गए हैं। इससे पहले भी कई खाद्य पदार्थों में ऐसे तत्वों की मौजूदगी को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है। बेंगलुरु में किए गए एक परीक्षण के दौरान 12 अलग-अलग किस्म के केक…

Navratri 2024: नवरात्रि में महिलाओं के सोलह श्रृंगार का महत्व, बरसेगा माता का आशीर्वाद।

नोएडा। साक्षी चौधरी  नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस दौरान महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। यह न केवल सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि लाने का भी कार्य करता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा सोलह श्रृंगार को पसंद करती हैं, और जिन महिलाएं इसे करती हैं, देवी मां उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। सोलह श्रृंगार में लाल जोड़ा, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, काजल, मांगटीका, चूड़ियां, नथ, कान के…

World heart day: बच्चों में हृदय रोगों का बढ़ता खतरा, नजर अंदाज करना हो सकता है जानलेवा।

नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर  हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रोकथाम के उपायों को लेकर लोगों को शिक्षित करना है। हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक बन चुके हैं, और यह केवल वयस्कों तक सीमित नहीं है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, बच्चों में भी हृदय रोगों का खतरा बढ़ रहा है। जन्मजात हृदय रोग: एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या जन्मजात हृदय संबंधी दोष, जो कि हृदय की संरचना से जुड़ी…

Medicine: भारतीय दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल, 53 दवाएं फेल

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  हाल ही में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत, जो दवाओं का सबसे बड़ा उत्पादक है, की कई दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 53 दवाएं, जिनमें पैरासिटामोल और अन्य महत्वपूर्ण दवाएं शामिल हैं, गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गईं। एड्स सोसायटी ऑफ इंडिया के एमेरिटस अध्यक्ष डॉ. ईश्वर गिलाडा ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि भारत की फार्मा राजधानी के रूप में हमारी पहचान को नुकसान पहुंच सकता है।…

जिम के दौरान हार्ट अटैक के बढ़ते मामले: व्यायाम करते समय शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  नियमित व्यायाम और जिम से शरीर को स्वस्थ रखना संभव है, लेकिन हाल के वर्षों में जिम के दौरान हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों में वृद्धि देखी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, तीव्र शारीरिक गतिविधि के दौरान अचानक रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे हृदय पर अत्यधिक तनाव आ सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग होते हैं, उनमें यह खतरा और भी अधिक हो सकता है। व्यायाम करते समय शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। सीने…

युवाओं में स्ट्रोक के बढ़ते खतरे: जानें लक्षण, कारण और समय पर इलाज का महत्व

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है, जो मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बाधित होने या रक्तस्राव के कारण होती है। इसके कारण मस्तिष्क के कुछ हिस्सों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है। स्ट्रोक के मामले युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण धूम्रपान, शराब, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली और सही आहार से स्ट्रोक के खतरे को कम…

रात में नींद ना आने से क्या आप भी है परेशान? करें ये योग आसन।

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  अनिद्रा (Insomnia) आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और जीवनशैली से जुड़े कारण इसके पीछे हो सकते हैं। मानसिक तनाव, अत्यधिक चिंता और तनावपूर्ण जीवनशैली नींद को प्रभावित करती है। इसके अलावा अनियमित दिनचर्या, जैसे देर रात तक जागना, स्क्रीन टाइम ज्यादा होना, और सोने-जागने का समय अनिश्चित होना, भी नींद में बाधा डालते हैं। रात में भारी भोजन करना या कैफीन और अल्कोहल का अधिक सेवन भी नींद पर नकारात्मक असर डालता है। शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं,…

साइबर हमलों की बढ़ती धमकियों के बीच CERT का अलर्ट: एंड्रॉयड यूजर्स को सुरक्षा अद्यतनों और सावधानियों पर जोर

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  देश में साइबर हमलों की बढ़ती धमकियों के चलते स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर एंड्रॉयड यूजर्स को अपनी डिवाइस की सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी) ने एंड्रॉयड डिवाइस में मौजूद कमजोरियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीईआरटी के अनुसार, साइबर अपराधी एंड्रॉयड ओएस, गूगल प्ले स्टोर और अन्य सिस्टम में कमजोरियों का फायदा उठाकर व्यक्तिगत डेटा चोरी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि यूजर्स अपने डिवाइस को हमेशा लेटेस्ट…

भारत में शारीरिक निष्क्रियता बढ़ती चुनौती: स्वस्थ जीवनशैली और जीडीपी सुधार के लिए बड़े कदमों की आवश्यकता

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  स्वस्थ जीवनशैली के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हाल की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में शारीरिक निष्क्रियता तेजी से बढ़ रही है। डालबर्ग की स्टेट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्टिविटी (SAPA) रिपोर्ट के अनुसार, 15.5 करोड़ भारतीय वयस्क और 4.5 करोड़ किशोर शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइंस के अनुसार, वयस्कों को प्रति सप्ताह 150-300 मिनट की मध्यम स्तर की एरोबिक गतिविधि या 75-150 मिनट की तीव्र शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। लेकिन…

डेंगू का कहर: कर्नाटक में 25,000 से अधिक मामले, राज्य सरकार ने महामारी घोषित की

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर  हाल के दिनों में देश के कई राज्यों में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में मच्छरों से फैलने वाले इस बीमारी ने व्यापक रूप से तबाही मचाई है। अब तक राज्य में डेंगू के 25,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो कि राज्य में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तीन सितंबर तक कर्नाटक में 25,589 मामले और 12 मौतों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राज्य सरकार…

ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 2 में डायरिया का प्रकोप: दूषित पानी से 200 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 2 सोसाइटी में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 200 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार रात, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आज भी स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेने जाएगी। निवासियों ने दूषित पानी को बीमारी का कारण बताया है और इसकी शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग आज पानी की गुणवत्ता की जांच करेगा और सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर…

30 की उम्र में शादी के फायदे: जीवन में स्थिरता और समझदारी का सही समय

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर हमारे समाज में 22 साल की उम्र के बाद घरवालों और रिश्तेदारों का शादी के लिए दबाव शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे सवाल और ताने सुनने को मिलते हैं। घर वाले अक्सर जल्दी शादी के फायदे गिनाते हैं, जैसे कि सही समय पर परिवार की योजना बनाना और युवावस्था में शादी करने से जीवन की नई शुरुआत करना। हालांकि, आजकल करियर की दौड़-धूप में लोगों की उम्र बढ़ती जाती है और शादी देर से होती है। ऐसे में, समाज और परिवार दोनों का…

स्कूल से मिल रही शिकायतों के पीछे छिपा था एडीएचडी: माता-पिता की सतर्कता से हुआ रोहन का निदान

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर बारह साल के रोहन के स्कूल से लगातार यह शिकायत आती थी कि वह कक्षा में एक जगह टिककर नहीं बैठता और बिना सवाल पूरा सुने ही जवाब देने लगता है। नौकरीपेशा माता-पिता के लिए उसे समझना कठिन हो रहा था, इसलिए उसकी मां रीना ने वर्क फ्रॉम होम शुरू किया। घर से काम करने के दौरान रीना ने अपने बेटे के व्यवहार में कुछ असामान्यताएं देखीं और स्कूल से मिल रही शिकायतों को समझ सकीं। डॉक्टर से परामर्श लेने पर पता चला कि रोहन एडीएचडी (अटेंशन…

कोरोना के बाद बढ़ते ऑफिस तनाव से कर्मचारियों की सेहत पर संकट: 72% महिलाएं उच्च तनाव की शिकार

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर कोरोना महामारी के बाद से ऑफिस का काम केवल दफ्तर तक सीमित नहीं रह गया है, जिससे कर्मचारियों पर काम का दबाव और तनाव बढ़ता जा रहा है। पहले ऑफिस का वर्कलोड केवल कार्यस्थल पर ही संभाला जाता था, लेकिन अब यह घर और निजी जीवन तक फैल गया है। इस बदलाव से कर्मचारियों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। आज के समय में, ऑफिस का तनाव इस हद तक बढ़ गया है कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता, रचनात्मकता, और सोचने-समझने की क्षमता…

लंबे वैवाहिक जीवन को खुशहाल और ताजगी भरा बनाए रखने के उपाय: भावनात्मक जुड़ाव, स्वास्थ्य का ख्याल और सकारात्मक बातचीत का महत्व

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर लंबे समय तक साथ रहने के बाद, पति-पत्नी के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन यह रिश्ता तभी मजबूत बना रहता है, जब दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। शादी के कई सालों बाद भी, अगर रिश्ते में बोरियत और ठहराव आने लगे तो इसे नए तरीकों से ताजगी देना जरूरी हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले, पुरानी आदतों को फिर से अपनाना और अपने जीवन-साथी के साथ अधिक समय बिताना फायदेमंद हो सकता है। जीवन में होने वाले परिवर्तनों को स्वीकार करते हुए, अपने…