डीएनडी पर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगा जमा, मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी

नोएडा। आश्रम फ्लाईओवर खुलने के बाद से डीएनडी पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इस वजह से डीएनडी पर यातायात का भारी दबाव है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से वाहन चालकों को जाम की समस्या से जुझना पड़ रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब भी ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। डीएनडी पर लंबा जाम लगा होने से सुबह दफ्तर समय से पहुंचने के लिए निकले लोग करीब आधे घंटे जाम में फंसे रहे।
वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया कि नोएडा-DND टॉल बॉर्डर के निकट एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात का दबाव अधिक बना हुआ था, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाया जा रहा है। यातायात पुलिसकर्मी यातायात सामान्य बनाने में लगे हैं।
नोएडा-DND टॉल बॉर्डर के निकट एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात का दबाव अधिक बना हुआ था, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाया जा रहा है।
यातायात पुलिसकर्मी यातायात सामान्य बनाने में लगे हैं।
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/8S7qoOTdfl
उल्लेखनीय है कि आश्रम फ्लाईओवर वाहनों के लिए खुलने से राहत तो मिल गई है, लेकिन अब नई दिक्कतें वाहन चालकों की राह रोक रही हैं। दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को डीएनडी टोल व फिल्म सिटी के पास जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि टोल पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए डीएनडी टोल की दो लेन बढ़ा खोल दी गई है।

Related posts

Leave a Comment