भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता में सामवेद पारायण महायज्ञ एवं गायत्री अनुष्ठान विद्यालय भवन में सत्य सनातन वैदिक यज्ञशाला का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा। अशोक तोंगड़

भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता करनवास में वैदिक नववर्ष एवं नवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कल्याण विश्व शांति सभी रोगों के निवारण एवं जन चेतना हेतु सामवेद पारायण महायज्ञ एवं गायत्री अनुष्ठान विद्यालय भवन में सत्य सनातन वैदिक यज्ञशाला 22 मार्च बुधवार से 26 मार्च तक संपन्न होगा। इस यज्ञ के आयोजक कॉलेज के प्रबंधक बलवीर आर्य एवं सभी पदाधिकारियों के सौजन्य से चल रहा है। संगीत स्वर सम्राट संदीप आर्य गिल ने माता-पिता के ऊपर भजन गाकर लोगों को मोहित कर दिया। उन्होंने भजन के माध्यम से बताया कि जो बच्चे अपने माता-पिता के वचनों पर चलते हैं उन्हें कभी आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सभी ने इस यज्ञ मे भरपूर आनंद लिया। इस शुभ अवसर पर ब्रह्मा आचार्य विद्या देव जी, गुरुकुल मुर्शदपुर ग्रेटर नोएडा से आचार्य दुष्यंत, एवं वेदपाठी गुरुकुल के ब्रह्मचारी संगीत स्वर सम्राट संदीप आर्य गिल एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर आर्य, बालचंद पीटीआई, संजय भाटी कोषाध्यक्ष, सतीश नंबरदार बादलपुर, सचिन आर्य, कॉलेज की छात्राओं ने भी भरपूर आनंद लिया आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment