ग्रेटर नोएडा के स्कूलो के आस-पास गोलचक्करों पर होता है भयंकर जाम, लोग बोले हमे जाम से मुक्ति दिलाओ

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा शहर के स्कूलों के आस-पास जो गोलचक्कर बने हुए है उन पर सूबह 7 बजे से 8:30 बजे तक स्कूल जाते समय व दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक स्कूल आते समय ज़्यादातर गोलचक्करों में जाम की भयानक स्थिति बनी रहती है। ग़लत दिशा में वाहन भी चलते है जिसमे दुर्घटना का ख़तरा भी बना रहता है जिससे वहा से दिल्ली ,नोएडा अन्य जगह नौकरी आने जाने वाले लोग देरी से पहुँचते है व देरी से घर पहुँचते है। ग्रेटर नोएडा की बहुत गम्भीर समस्या बनी हुई है। इस गम्भीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान ढूढ़ना होगा।

स्कूलों की जिम्मेदारी तय हो कि उनके स्कूल के सामने जाम नहीं लगना चहिये। साथ ही जो भी वाहन मैन रोड पर पार्क करे या बच्चो का वेट करे उनपर भी सख्त से सख्त कारवाही हो। ट्रेफ़िक पुलिस की संख्या बढ़वाई जाये। जिसे की जाम की स्थिति उत्पन ना हो पाए। जाम से मुक्ति दिलाना भी उनका कार्य है।

Related posts

Leave a Comment