Delhi Government ने यमुना नदी की सफाई को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया है। नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को तैनात किया गया है। इसी कड़ी में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज नाव में सवार होकर Yamuna नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक सफाई कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सरकार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Delhi Government: पर्यटन को देंगी बढ़ावा
यमुना की सफाई के साथ-साथ दिल्ली सरकार इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देने की योजना बना रही है। सरकार ने यमुना में फेरी और क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, जो लगभग 7-8 किलोमीटर के दायरे में संचालित होगी। यह सेवा सोनिया विहार और जगतपुर के बीच शुरू की जाएगी। इस कदम से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि दिल्लीवासियों को एक नया अनुभव भी प्राप्त होगा। साथ ही, यह परियोजना Yamuna नदी के महत्व को पुनर्स्थापित करने में मददगार साबित हो सकती है।
जीत के बाद एक्शन मोड में दिल्ली सरकार
यमुना की सफाई दिल्ली में एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा भी रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच इस विषय पर कई बार आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को अपने चुनावी वादों में प्रमुखता से शामिल किया था। दिल्ली में कुछ क्षेत्रों में Yamuna में जहरीले झाग की समस्या लगातार बनी हुई है, जिसे लेकर Delhi Government गंभीर कदम उठा रही है। इस बीच, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली में हारने के बाद अब वह पंजाब में अपनी सरकार बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.