Brain Health: आयुर्वेदिक चिकित्सा में वर्षों से प्रयोग की जा रही अश्वगंधा को लेकर एक हालिया शोध ने इसके चमत्कारी प्रभावों की पुष्टि की है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा का सेवन न केवल मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है बल्कि यह याददाश्त को भी तेज करता है। विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि 225 मिलीग्राम की नियमित खुराक लेने के एक घंटे के भीतर ही इसके सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं। Brain Health: इस तरह किया गया अध्ययन इस अध्ययन में 23 वर्ष…
Category: हेल्थ की खबर
Liver Problem: युवाओं में भी बढ़ रही लिवर की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बन रहे बड़े कारण
Liver Problem: पहले सिर्फ अधेड़ उम्र तक सीमित मानी जाने वाली लिवर की गंभीर बीमारियां अब युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। पिछले एक दशक में 30 वर्ष से कम आयु के लोगों में फैटी लिवर, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर जैसे मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। विश्व लिवर दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने आगाह किया कि लिवर शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और वसा के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।…
Veg vs Nonveg: कौन सा भोजन लोगो के लिए है ज्यादा फायदेमंद? जाने इस खबर के माध्यम से
Veg vs Nonveg: जब बात हमारे खान-पान की आती है, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि शाकाहारी भोजन बेहतर है या मांसाहारी? दोनों ही प्रकार के आहार का हमारे स्वास्थ्य, ऊर्जा स्तर और जीवनशैली पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शाकाहारी भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें शामिल होती हैं, जो न केवल हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि वजन नियंत्रण और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा शोध यह भी दर्शाते हैं कि शाकाहारी लोगों में टाइप 2 डायबिटीज और कुछ प्रकार…
Bad Liver: क्या मॉडर्न खान-पान बना रहा है आपके लिवर को कंज़ोर?
Bad Liver: बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान ने लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को तेजी से बढ़ा दिया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लिवर और किडनी संबंधी समस्याओं की जड़ में आधुनिक जीवनशैली छिपी है। लिवर की बीमारी अगर समय रहते पकड़ी न जाए तो यह जानलेवा रूप ले सकती है। इसी विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य है लोगों को लिवर की सेहत को लेकर सतर्क करना और आवश्यक…
Diabetes: जाने क्यों गर्मियों में डायबिटीज मरीजों की बढ़ती है परेशानी ?
Diabetes: देशभर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर हो रहा है जो डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने लगती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने लगता है। अधिक गर्मी से इंसुलिन की सक्रियता पर भी असर पड़ता है,…
Tatoo Risk: टैटू बनवाने से बढ़ सकता है लिम्फोमा का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
Tattoo Risk: हाल ही में स्वीडन में किए गए एक अध्ययन ने टैटू प्रेमियों को सतर्क कर दिया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि टैटू बनवाने और उसे हटवाने की प्रक्रिया से लिम्फोमा नामक त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह कैंसर त्वचा की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि टैटू की स्याही में पाए जाने वाले कुछ रसायन, जैसे पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) और एजो कम्पाउंड, कैंसरकारक हो सकते हैं। कुछ टैटू स्याही में ऐसे तत्व भी पाए गए हैं जो उत्पाद लेबल…
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गांवों में मच्छरों का आतंक, प्राधिकरण की लापरवाही से बढ़ रही समस्या
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा शहर के आसपास के गांवों में मच्छरों का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते स्थिति बेकाबू होती जा रही है। Greater Noida: गाँव के लोगो ने कही ये बात गांव वालों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों से मच्छरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। नालियों की…
Cervical Cancer: Noida में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रेरणा
Cervical Cancer: नोएडा सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि दो साल पहले जब उन्हें एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी मिली थी, तब इसकी कीमत 2500 रुपये थी। उन्होंने इसे हर लड़की तक पहुंचाने की आवश्यकता महसूस की और आज यह वैक्सीन मात्र 1500 रुपये में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जैसे देश के विकास के लिए जेवर एयरपोर्ट जरूरी है, वैसे ही बेटियों को…
Covid 19: कोरोना का नया वैरिएंट फैला रहा है डर! कई देशों में बढ़े मामले, अस्पतालों में भीड़
Covid 19: दुनियाभर में पिछले कुछ महीनों से कोविड-19 के मामलों में स्थिरता देखी जा रही थी, लेकिन अब यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से खबर आ रही है कि एक नया वैरिएंट LP.8.1 सामने आया है, जिसने संक्रमण के मामलों में इजाफा कर दिया है। ब्रिटेन में कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। एनएचएस इंग्लैंड के अनुसार, पिछले सप्ताह 1,174 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 12% अधिक है।…
Digestion: स्वस्थ पाचन तंत्र से रहती है बीमारियां दूर, जाने कैसे अपने पाचन तंत्र को मजबूत
Digestion: अगर आपका पाचन तंत्र ठीक है तो इसका मतलब है कि आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। लेकिन बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कब्ज, अपच और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हम अपने आहार में सुधार करें और पौष्टिक चीजों का सेवन करें तो पाचन को मजबूत बनाया जा सकता है। तली-भुनी और अधिक एसिडिक चीजें हमारे पाचन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए इन्हें…
Heart Attack: हार्ट अटैक से बचाव में दवाओं पर नई रिसर्च! जाने पूरी खबर
Heart Attack: हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में मायोक्लिनिक प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने दो ऐसी दवाओं के बारे में जानकारी दी है जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक से होने वाली मौतों के जोखिम को कम करने में प्रभावी हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, स्टैटिन (Statins) और एजेटीमीब (Ezetimibe) का संयोजन हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और हृदय संबंधी बीमारियों की रोकथाम में मददगार साबित हो सकता है।…
Laryngitis: गले की समस्या जो छीन सकती है आपकी आवाज! मौसम बदलने के साथ बढ़ सकता है खतरा
Laryngitis: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अक्सर लोग इन्हें हल्के में लेते हैं, लेकिन कभी-कभी ये लक्षण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं। लेरिन्जाइटिस एक ऐसी ही स्थिति है, जिसमें वॉयस बॉक्स (स्वरयंत्र) में सूजन आ जाती है। इसके कारण गले में खराश, सूखी खांसी और आवाज में बदलाव महसूस हो सकता है। कुछ मामलों में यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि आवाज पूरी तरह चली जाती है। आमतौर पर यह स्थिति वायरल संक्रमण के…
Health Risk: अनियमित दिनचर्या और खराब लाइफस्टाइल से बढ़ रहा हाथ-पैरों में दर्द! जानें इसके पीछे छिपी वजह
Health Risk: आजकल की अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिक समय तक बैठे रहना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और पौष्टिक भोजन का अभाव, हाथों-पैरों में दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दर्द सामान्य थकान या शारीरिक मेहनत के कारण हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होती है, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। क्लॉडिकेशन नामक स्थिति में रक्त संचार में बाधा उत्पन्न होने से मांसपेशियों को पर्याप्त…
Heart Attack: जाने क्यों हृदय स्वास्थ्य के लिए मूंगफली और ऑलिव ऑयल क्यों हैं फायदेमंद?
Heart Attack: आज के दौर में हृदय संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, और कम उम्र में ही लोगों को इससे जूझना पड़ रहा है। असंतुलित खान-पान और गलत जीवनशैली के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें सही खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेष रूप से, खाने में उपयोग किए जाने वाले तेल का चुनाव हमारी सेहत पर गहरा प्रभाव डालता है। विशेषज्ञ मूंगफली और ऑलिव ऑयल को आहार में शामिल करने की…
World TB Day: केवल फेफड़े ही नहीं, शरीर के इन अंगों को भी बर्बाद कर सकता है टीवी
World TB Day: ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों में भी फैल सकती है? एक्सट्रा-पल्मोनरी टीबी के रूप में जाना जाने वाला यह संक्रमण मस्तिष्क, हड्डियों, किडनी और यहां तक कि हृदय को भी नुकसान पहुंचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, टीबी वैश्विक स्तर पर मृत्यु का एक प्रमुख कारण बनी हुई है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं। 24 मार्च…
Heart Attack: युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले: उत्तर प्रदेश में दो चौंकाने वाली घटनाएं
Heart Attack: हाल ही में उत्तर प्रदेश से हार्ट अटैक के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जिसने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में यह जानलेवा स्थिति क्यों बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अनियमित जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। Heart Attack: उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना आई सामने पहली घटना…
Tuberculosis: भारत में टीबी उन्मूलन की चुनौती! लक्ष्य है 2025, लेकिन अब भी लंबा सफर बाकी
Tuberculosis: भारत सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह लक्ष्य अब भी दूर नजर आ रहा है। हालाँकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, टीबी के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 237 मामले सामने आते थे, जो 2023 में घटकर 195 रह गए हैं। इसके अलावा, नए मामलों में 17.7% की कमी देखी गई है, जो वैश्विक स्तर पर टीबी मामलों में आ रही गिरावट से दोगुनी अधिक है। सरकार द्वारा…
Sneezing: बदलते मौसम में एलर्जी और वायरल संक्रमण से बचाव के उपाय
Sneezing: बदलते मौसम के साथ एलर्जी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया छींकने और खांसने से तेजी से फैलते हैं, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप भी बार-बार सर्दी, खांसी या संक्रमण का शिकार हो रहे हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। बता दे कि Sneezing से बचने के लिए सबसे पहले, मास्क पहनने की आदत डालें, खासकर…
Tulsi: वजन घटाने में चमत्कारी है तुलसी, पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Tulsi: आयुर्वेद में तुलसी को एक प्रभावी औषधि माना गया है, जो न केवल इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने में भी कारगर साबित होती है। तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक तेल शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्निंग की प्रक्रिया को गति देते हैं। यदि आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो तुलसी के ये आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। Tulsi: इन चीज़ों मे होता है लाभदायक तुलसी की चाय वजन…
Alert: भारत में बढ़ती विटामिन बी12 की कमी! कॉर्पोरेट वर्कर्स सबसे ज्यादा प्रभावित
Alert: भारत में विटामिन बी12 की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, देश में लगभग 65 करोड़ से अधिक लोग इस जरूरी विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं। डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 57% से अधिक कॉर्पोरेट पुरुषों में विटामिन बी12 की भारी कमी पाई गई है। इतना ही नहीं, आधे से अधिक महिला कर्मचारी भी इससे प्रभावित हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित खान-पान और पोषण की अनदेखी इस…
Women’s Day: महिलाओं में बढ़ रही गंभीर बीमारियां! आर्थराइटिस, डायबिटीज और एनीमिया बन रहे बड़ी समस्या
Women’s Day: पिछले 30 वर्षों में वैश्विक स्तर पर महिलाओं में कई गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है। नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज और संक्रामक रोग दोनों ही महिलाओं की सेहत को प्रभावित कर रहे हैं। महिलाओं में ऑस्टियोआर्थराइटिस के मामले 130% से अधिक बढ़ गए हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्याएं बढ़ रही हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के अध्ययन के अनुसार, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती…
Women’s Day 2025: महिलाओं के जीवन के विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य को ना करें अनदेखा! इन बातों को जानना बेहद जरूरी
Women’s Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को भारत में मनाया जाने वाला है। मगर इस से पहले, महिलाओं के जीवन के विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य संबंधी मुख्य चुनौतियों को समझना आवश्यक है। किशोरावस्था से लेकर मातृत्व, रजोनिवृत्ति और उसके बाद तक, महिलाओं के शरीर में हार्मोनल और शारीरिक परिवर्तन होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं। डॉ. शेली (मित्तल) महाजन, लैब डायरेक्टर, महाजन इमेजिंग लैब्स, कहती हैं, “नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर चिकित्सा परामर्श से महिलाएं अपनी सेहत की सुरक्षा कर सकती हैं।” आइए…
Diabetes: सुबह की चाय सेहतमंद हो तो दिन भी बन जाए! जाने सहजन की चाय के फायदे
Diabetes: हममें से कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी चाय सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है? अगर आप पारंपरिक दूध और चीनी वाली चाय को छोड़कर हर्बल चाय अपनाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए कहीं अधिक लाभकारी हो सकता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी, हल्दी-अदरक की चाय और विशेष रूप से सहजन की चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। सहजन की पत्तियों से बनी चाय स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित…
ABC Juice: अच्छी सेहत के लिए अपनाएं एबीसी जूस, जानें इसके चमत्कारी फायदे
ABC Juice: अच्छी सेहत के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। हमारी डाइट में शामिल खाद्य पदार्थों का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने और बीमारियों से बचाने के लिए एबीसी (ABC) जूस को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। एबीसी जूस सेब (Apple), चुकंदर (Beetroot) और गाजर (Carrot) का मिश्रण है, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने, त्वचा…
Sleep Divorce: बेहतर नींद के लिए अलग बिस्तर! भारत में बढ़ता ‘स्लीप डिवोर्स’ का ट्रेंड
Sleep Divorce: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्वस्थ नींद लेना चुनौती बन गया है। इसी समस्या के समाधान के रूप में दुनियाभर में “स्लीप डिवोर्स” का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पति-पत्नी कानूनी रूप से अलग नहीं होते, लेकिन वे अच्छी नींद पाने के लिए अलग-अलग बेडरूम में सोते हैं। खर्राटे, अलग सोने की आदतें, और व्यक्तिगत आराम की जरूरतें इस बदलाव के मुख्य कारण हैं। स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड पश्चिमी देशों में तो प्रचलित था, लेकिन अब भारत में भी शहरी…
HIV: मिजोरम में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी के मामले, संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कई गुना ज्यादा
HIV: मिजोरम में एचआईवी संक्रमण के मामले चिंताजनक गति से बढ़ रहे हैं। राज्य में एचआईवी संक्रमण दर 2.73% तक पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय औसत 0.02% से कहीं अधिक है। जनवरी 2024 तक, मिजोरम में 32,000 से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 5,500 से अधिक की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल से जनवरी 2024 के बीच लगभग 1,800 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ‘सेल्फ टेस्टिंग किट’…
Myopia: सेहत पर गंभीर खतरा, मायोपिया के बढ़ते मामले चिंता का विषय
Myopia: मौजूदा दौर में मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, घंटों तक मोबाइल पर रील्स स्क्रॉल करना, वीडियो देखना या गेम खेलते रहना, लोगों में शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ावा देता है, जिससे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, स्क्रीन टाइम का अधिक…
High Blood Pressure: दिल के साथ साथ इन बीमारियो के लिए भी खतरे की घंटी बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर
High Blood Pressure सिर्फ हृदय रोगों का कारण नहीं बनता, बल्कि यह किडनी, आंखों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। जब भी ब्लड प्रेशर जांच की जाती है, तो दो आंकड़े सामने आते हैं—सिस्टोलिक और डायस्टोलिक। सिस्टोलिक दबाव उस समय का होता है जब हृदय धमनियों में रक्त को पंप करता है, जबकि डायस्टोलिक दबाव हृदय के आराम के दौरान मापा जाता है। सामान्य रूप से 120/80 mmHg को स्वस्थ रक्तचाप माना जाता है। अगर यह सामान्य से ऊपर या नीचे बना रहता है, तो यह स्वास्थ्य…
क्या एक और महामारी का सामना करना पड़ेगा? विशेषज्ञों की चेतावनी
दुनियाभर में कोरोना महामारी के पांच साल बाद, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक नई महामारी की संभावना को लेकर चिंता जताई है। हाल के महीनों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बढ़ते मामलों ने वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र पर दबाव बढ़ा दिया है। यूएस, यूके और चीन सहित कई देशों में इन वायरस के कारण स्वास्थ्य जटिलताएं तेजी से बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड फ्लू वायरस में देखे गए म्यूटेशन चिंताजनक हैं। यह वायरस कई खाद्य पदार्थों, जैसे कच्चे दूध और मांस में पाया गया है। कुछ रिपोर्टों…
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आधुनिक एआई लैब का शुभारंभ
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने शैक्षिक और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए चार अत्याधुनिक एआई लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक लैब पर लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इन लैब्स में छात्रों को प्रारंभिक प्रोजेक्ट विकसित करने का अवसर मिलेगा। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी जानकारी दी कि प्रोजेक्ट को फाइनल रूप देने के लिए विश्वविद्यालय में 100 करोड़ रुपये की लागत से दूसरी उन्नत लैब भी तैयार की जा…