नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने माह स्वच्छता अभियान शुरू किया।

नोएडा | श्रुति नेगी :

नोएडा सेक्टर 73 के सर्फाबाद शिव मंदिर में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने अपनी अगली कार्यशाला “पोलीथीन हटाओ ,कपड़े के थैले लाओ ,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाओ ” का संदेश देते हुए आयोजित की। सर्फाबाद इंचार्ज सोनू यादव ने यह बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया है। नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने महिलाओ को अच्छे स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथीन के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करने पर जोर दिया।

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी एवं उपाध्यक्ष नीशू गुप्ता ने बोला की हमें मार्केट से सामान खरीदने के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की यह आदत हमे स्वम से शुरू करनी होगी तभी बच्चों को सिखा सकेंगे। नोएडा अथॉरिटी के मुकेश शर्मा ने लोगों को स्वच्छता पर भी ध्यान देने को कहा। कपड़े के थैले बाँटते हुये गाँव को स्वच्छ और प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए एच.सी.एल फाउंडेशन विवेक ने सभी से अनुरोध किया। जागरुकता कार्यशाला का संचालन अंशु कुलश्रेष्ठ दुवारा किया गया। इस कार्यक्रम में अपने विचारों से मनीष गर्ग,रवि कांत शर्मा, अंशु कुलश्रेष्ठ,नीशू गुप्ता सोनू यादव आदि ने लोगों को जागरूक किया।

Related posts

Leave a Comment