UP नगर निकाय चुनाव: गाजियाबाद में आचार संहिता लगते ही होर्डिंग हटने शुरू, 24 घंटे में हटेंगे सभी पोस्टर

गाजियाबाद। यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शहर की सड़कों से नगर निगम ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया गया। 24 घंटे में सभी होर्डिंग हटाए जाने हैं। देर रात तक होर्डिंग हटाने का काम चलता रहा।
इन सड़कों से हटाए जा रहे हैं होर्डिंग-बैनर
दिल्ली वजीराबाद रोड, ग्रांड ट्रंक रोड, लिंक रोड, न्यू लिंक रोड, सौर ऊर्जा रोड, अग्रसेन मार्ग, डा. बर्मन रोड, करन गेट चौकी रोड, शालीमार गार्डन मुख्य मार्ग, राजेंद्र नगर मुख्य मार्ग, सूर्य नगर मुख्य मार्ग, साइट चार मुख्य मार्ग होर्डिंग से पटे हुए है। इनमें राजनीतिक होर्डिंग की संख्या अधिक है।
आचार संहिता लागू होने के बाद वसुंधरा और मोहन नगर जोन से राजनीतिक होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया गया। खंभे, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, पेड़, दीवार, भवन आदि पर लगाए गए होर्डिंग्स को हटाया गया। वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी और राजेंद्र नगर पाश इलाकों गलियों में लगे होर्डिंग को भी हटाने का काम शुरू किया गया है।
24 घंटे के अंदर हटाने हैं सभी राजनीतिक होर्डिंग
विज्ञापन प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 24 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक होर्डिंग हटाए जाने हैं।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment