दनकौर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दनकौर। कपिल चौधरी

थाना दनकौर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ 02 अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजू को चरण सिंह पैट्रोल पम्प के पास और बिलासपुर से जावेद पुत्र जान मौहम्मद को बंधा अट्टा फतेहपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01-01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

अभिषेक पुत्र राजू निवासी मौहल्ला आलमखानी, कस्बा बिलासपुर, उम्र 20 वर्ष और जावेद पुत्र जान मौहम्मद निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर, उम्र 24 वर्ष। आपराधिक इतिहास अभिषेक मु0अ0सं0 85/2024 धारा 3/25 ए.एक्ट, मु0अ0सं0 191/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर। जावेद मु0अ0सं0 83/2024 धारा 3/25 ए.एक्ट थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उपेन्द्र कुमार, उ0नि0 अभिनेन्द्र राजपूत, है0का0 विवेक कुमार, का0 विजय बंसल, का0 विशाल आर्य, का0 अजय कुमार थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।

Related posts

Leave a Comment