CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुनी जनता की समस्याएं, जनता दर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन

CM Yogi

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में भाग लेने मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास किया और बुधवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समस्या पर संवेदनशीलता से विचार करें और समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करें।

CM Yogi: जनता दर्शन में सैंकड़ो लोगों ने सुनाई अपनी समस्या

जनता दर्शन कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित किया गया, जिसमें करीब 200 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं की भागीदारी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अधिक रही। मुख्यमंत्री स्वयं जनता के बीच पहुंचे और धैर्यपूर्वक एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके अलावा, यदि किसी पीड़ित को लगातार परेशानी हो रही हो, तो उसकी विस्तृत जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

लोगों की गुहार पर सीएम योगी ने दिए निर्देश 

जनता दर्शन में कुछ लोग CM Yogi से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाने आए थे, जिन पर मुख्यमंत्री ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शासन को भेजी जाए ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दी जा सके। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री का यह संवेदनशील दृष्टिकोण जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment