Women’s Day: महिलाओं में बढ़ रही गंभीर बीमारियां! आर्थराइटिस, डायबिटीज और एनीमिया बन रहे बड़ी समस्या

Women's Day

Women’s Day: पिछले 30 वर्षों में वैश्विक स्तर पर महिलाओं में कई गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है। नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज और संक्रामक रोग दोनों ही महिलाओं की सेहत को प्रभावित कर रहे हैं। महिलाओं में ऑस्टियोआर्थराइटिस के मामले 130% से अधिक बढ़ गए हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्याएं बढ़ रही हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के अध्ययन के अनुसार, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती…

Women’s Day 2025: महिलाओं के जीवन के विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य को ना करें अनदेखा! इन बातों को जानना बेहद जरूरी

Women's Day 2025

Women’s Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को भारत में मनाया जाने वाला है। मगर इस से पहले, महिलाओं के जीवन के विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य संबंधी मुख्य चुनौतियों को समझना आवश्यक है। किशोरावस्था से लेकर मातृत्व, रजोनिवृत्ति और उसके बाद तक, महिलाओं के शरीर में हार्मोनल और शारीरिक परिवर्तन होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं। डॉ. शेली (मित्तल) महाजन, लैब डायरेक्टर, महाजन इमेजिंग लैब्स, कहती हैं, “नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर चिकित्सा परामर्श से महिलाएं अपनी सेहत की सुरक्षा कर सकती हैं।” आइए…

Diabetes: सुबह की चाय सेहतमंद हो तो दिन भी बन जाए! जाने सहजन की चाय के फायदे

Diabetes

Diabetes: हममें से कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी चाय सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है? अगर आप पारंपरिक दूध और चीनी वाली चाय को छोड़कर हर्बल चाय अपनाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए कहीं अधिक लाभकारी हो सकता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी, हल्दी-अदरक की चाय और विशेष रूप से सहजन की चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। सहजन की पत्तियों से बनी चाय स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित…

ABC Juice: अच्छी सेहत के लिए अपनाएं एबीसी जूस, जानें इसके चमत्कारी फायदे

ABC Juice

ABC Juice: अच्छी सेहत के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। हमारी डाइट में शामिल खाद्य पदार्थों का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने और बीमारियों से बचाने के लिए एबीसी (ABC) जूस को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। एबीसी जूस सेब (Apple), चुकंदर (Beetroot) और गाजर (Carrot) का मिश्रण है, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने, त्वचा…

Sleep Divorce: बेहतर नींद के लिए अलग बिस्तर! भारत में बढ़ता ‘स्लीप डिवोर्स’ का ट्रेंड

Sleep Divorce

Sleep Divorce: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्वस्थ नींद लेना चुनौती बन गया है। इसी समस्या के समाधान के रूप में दुनियाभर में “स्लीप डिवोर्स” का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पति-पत्नी कानूनी रूप से अलग नहीं होते, लेकिन वे अच्छी नींद पाने के लिए अलग-अलग बेडरूम में सोते हैं। खर्राटे, अलग सोने की आदतें, और व्यक्तिगत आराम की जरूरतें इस बदलाव के मुख्य कारण हैं। स्लीप डिवोर्स  का ट्रेंड पश्चिमी देशों में तो प्रचलित था, लेकिन अब भारत में भी शहरी…

HIV: मिजोरम में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी के मामले, संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कई गुना ज्यादा

HIV

HIV: मिजोरम में एचआईवी संक्रमण के मामले चिंताजनक गति से बढ़ रहे हैं। राज्य में एचआईवी संक्रमण दर 2.73% तक पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय औसत 0.02% से कहीं अधिक है। जनवरी 2024 तक, मिजोरम में 32,000 से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 5,500 से अधिक की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल से जनवरी 2024 के बीच लगभग 1,800 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ‘सेल्फ टेस्टिंग किट’…

Myopia: सेहत पर गंभीर खतरा, मायोपिया के बढ़ते मामले चिंता का विषय

Myopia

Myopia: मौजूदा दौर में मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, घंटों तक मोबाइल पर रील्स स्क्रॉल करना, वीडियो देखना या गेम खेलते रहना, लोगों में शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ावा देता है, जिससे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, स्क्रीन टाइम का अधिक…

High Blood Pressure: दिल के साथ साथ इन बीमारियो के लिए भी खतरे की घंटी बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर

High Blood Pressure

High Blood Pressure सिर्फ हृदय रोगों का कारण नहीं बनता, बल्कि यह किडनी, आंखों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। जब भी ब्लड प्रेशर जांच की जाती है, तो दो आंकड़े सामने आते हैं—सिस्टोलिक और डायस्टोलिक। सिस्टोलिक दबाव उस समय का होता है जब हृदय धमनियों में रक्त को पंप करता है, जबकि डायस्टोलिक दबाव हृदय के आराम के दौरान मापा जाता है। सामान्य रूप से 120/80 mmHg को स्वस्थ रक्तचाप माना जाता है। अगर यह सामान्य से ऊपर या नीचे बना रहता है, तो यह स्वास्थ्य…

क्या एक और महामारी का सामना करना पड़ेगा? विशेषज्ञों की चेतावनी

दुनियाभर में कोरोना महामारी के पांच साल बाद, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक नई महामारी की संभावना को लेकर चिंता जताई है। हाल के महीनों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बढ़ते मामलों ने वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र पर दबाव बढ़ा दिया है। यूएस, यूके और चीन सहित कई देशों में इन वायरस के कारण स्वास्थ्य जटिलताएं तेजी से बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड फ्लू वायरस में देखे गए म्यूटेशन चिंताजनक हैं। यह वायरस कई खाद्य पदार्थों, जैसे कच्चे दूध और मांस में पाया गया है। कुछ रिपोर्टों…

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आधुनिक एआई लैब का शुभारंभ

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने शैक्षिक और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए चार अत्याधुनिक एआई लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक लैब पर लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इन लैब्स में छात्रों को प्रारंभिक प्रोजेक्ट विकसित करने का अवसर मिलेगा। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी जानकारी दी कि प्रोजेक्ट को फाइनल रूप देने के लिए विश्वविद्यालय में 100 करोड़ रुपये की लागत से दूसरी उन्नत लैब भी तैयार की जा…

Greater Noida: महिलाओं में पित्ताशय की पथरी के मामले बढ़े, खानपान और हार्मोनल बदलाव मुख्य कारण

Greater Noida मे पित्ताशय की पथरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासतौर पर महिलाओं में। जिम्स अस्पताल के प्रॉक्टर और हेड सर्जरी डॉ. सतेंद्र कुमार के अनुसार, हर दिन आने वाले 12 मरीजों में से 8 को पित्ताशय की सर्जरी की जरूरत होती है, जिनमें से 5 महिलाएं होती हैं। इसका बड़ा कारण हार्मोनल असंतुलन, मोटापा और गलत खानपान है। विशेषज्ञों के मुताबिक, Greater Noida मे महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का असंतुलन लीवर में कोलेस्ट्रॉल का संश्लेषण बढ़ा रहा है, जिससे पित्ताशय में पथरी बन रही है। खासकर…

सर्दियों में बच्चों की सेहत के लिए खास ध्यान जरूरी

सर्दियों का मौसम सेहत के लिहाज से कई चुनौतियां लेकर आता है, खासकर बच्चों के लिए। इस दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने के कारण बच्चों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू और श्वसन संक्रमण जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्द हवा और ठंडे वातावरण से गले और नाक की झिल्ली शुष्क हो जाती है, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया जादौन का कहना है कि सर्दियों में तेज बुखार, पसली चलना, और खाने-पीने में…

हृदय रोग: हर 33 सेकेंड में एक मौत, जानें कैसे बचा जा सकता है”

दुनिया भर में हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वैश्विक आंकड़े बताते हैं कि हर 33 सेकेंड में हृदय रोग से एक व्यक्ति की मौत हो रही है। यह स्थिति न केवल चिंता का विषय है, बल्कि लोगों को जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सख्त जरूरत भी है। क्या है हृदय रोगों की मुख्य वजहें? शोधकर्ताओं के अनुसार, तंबाकू का सेवन, अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, और शराब का अत्यधिक सेवन हृदय रोगों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। खासतौर पर मोटापा…

Health: सोनम कपूर ने किशोरावस्था में झेली पीसीओएस की समस्या, जानें इसके लक्षण और उपचार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने किशोरावस्था के कठिन समय का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) की समस्या थी, जिसने उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित किया। सोनम ने बताया कि इस बीमारी के कारण उनके चेहरे पर अत्यधिक बाल आ गए थे, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, “अनिल कपूर की बेटी है, इसलिए इसके भी ज्यादा बाल हैं।” 16 साल की उम्र में हार्मोनल…

Health: वायु प्रदूषण से आंखों पर मंडरा रहा खतरा, जानें बचाव के उपाय

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण न केवल फेफड़ों और हृदय को प्रभावित करता है, बल्कि आंखों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषित हवा में मौजूद नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर जैसे रसायन आंखों में जलन, लालिमा, खुजली, और पानी आने की समस्या पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से आंखों की रोशनी तक जाने…

Noida: अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा में खामियां, विभाग ने दिए सुधार के निर्देश

झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुई 10 बच्चों की मौत के बाद जिले में अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के नेतृत्व में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के चार बड़े सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इनमें चाइल्ड पीजीआई, जिला अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल और जिम्स शामिल थे। जांच में चाइल्ड पीजीआई में स्मोक सिस्टम खराब पाया गया। फायर इंस्टींग्यूशर और पंप ठीक थे, लेकिन पानी लीकेज की समस्या मिली। अस्पताल में मॉकड्रिल और फायर अफसर की तैनाती नहीं की गई थी।…

Health: रोजाना पैदल चलने से मिल सकते हैं बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

आजकल फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें नियमित रूप से पैदल चलना एक प्रभावी उपाय है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना 10,000 कदम चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, जो लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी के बराबर होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है, वजन घटाने में सहायता मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। हालांकि, यदि आप पैदल चलने की शुरुआत कर रहे हैं या नियमित रूप से सक्रिय…

Health: भारत में नमक का अत्यधिक सेवन, स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अधिकांश लोग डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित मात्रा से दोगुना नमक खा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 4-5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए, जो लगभग एक चम्मच के बराबर है। लेकिन भारत में औसतन लोग 11 ग्राम से अधिक नमक खा रहे हैं। अत्यधिक नमक के सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, किडनी की समस्याएं, ऑस्टियोपोरोसिस, मोटापा और गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य…

Noida: क्लाउड नाइन अस्पताल पर महिला ने लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टरों और नर्स के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित क्लाउड नाइन अस्पताल पर एक महिला ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अस्पताल में 2 फरवरी 2023 को गर्भाशय की गांठ हटाने के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में 23 सेंटीमीटर लंबा प्लास्टिक पाइप छोड़ दिया। इसके बाद उसे लगातार पेट दर्द होता रहा। जब दर्द बढ़ा, तो महिला ने दूसरी राय ली, जहां अल्ट्रासाउंड में पेट में पाइप होने का खुलासा हुआ। इसके बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 9 अक्टूबर 2023 को सर्जरी कर पाइप बाहर निकाला…

Health: भारत ने 2025 तक ट्यूबरक्लोसिस समाप्त करने के लक्ष्य की ओर बढ़ाया, 2015 से मामलों में 18% की कमी

दुनियाभर में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है, जिसमें हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। 2021 में टीबी से 1.6 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई। भारत ने 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है और हाल के वर्षों में इसके लिए उठाए गए कदमों की वजह से सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। भारत में टीबी का संक्रमण माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है, जो वायुजनित ड्रॉपलेट्स से फैलता है। प्रारंभिक अवस्था में अधिकांश लोगों में कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन…

भारत में तपेदिक (TB) के मामले लगातार बढ़ते हुए, 2023 में दर्ज हुए 25.5 लाख मामले

भारत ने पिछले दो दशकों में कई गंभीर बीमारियों पर विजय पाने में सफलता हासिल की है, लेकिन तपेदिक (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। भारत ने 2025 तक टीबी के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, लेकिन हाल के आंकड़े चिंताजनक हैं। बढ़ते मामलों की चिंता साल 2023 में भारत में टीबी के 25.37 लाख मामले दर्ज किए गए, जो 2022 के 24.22 लाख मामलों से अधिक हैं। यह बढ़ती संख्या सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना…

Health: जिम से लौटे युवक की हार्टअटैक से मौत, युवाओं में बढ़ रही चिंता

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित बिलासपुर में एक 26 वर्षीय युवक, राहुल, की जिम से लौटते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। रामपुर माजरा गांव निवासी राहुल ने रविवार सुबह नियमित रूप से जिम जाकर कसरत की। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे किसी तरह घर पहुंचे। हालात बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। डॉक्टर नारायण किशोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, ने बताया कि हार्टअटैक कई कारणों से हो…

Deepawali 2024: दिवाली पर पटाखों से होने वाली चोटों के लिए आवश्यक सावधानियाँ

दिवाली, रोशनी और उत्साह का पर्व, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उत्सव का आनंद मिठाइयों और पटाखों के बिना अधूरा लगता है, लेकिन हमें अपनी सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पटाखों के धुएं से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है, जबकि मिठाइयों से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। पटाखों से चोटों का खतरा हर साल दिवाली पर पटाखों से जलने और चोट लगने के कई मामले सामने आते हैं। पुणे के एक निजी अस्पताल के…

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर, AQI 300 के पार

इस सीजन में पहली बार, दिल्ली-एनसीआर (NCR)  का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार रेड जोन में पहुंच गया है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई (AQI) 312 और नोएडा का 304 दर्ज किया गया, जिससे ग्रेटर नोएडा तीसरे और नोएडा पांचवे सबसे प्रदूषित शहर बन गए हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ, वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक्यूआई (AQI) 232 रहा, लेकिन रविवार को यह 330 के पार चला गया। यूपीपीसीबी (UPPCB) के अधिकारियों का कहना है कि हवा की…

Health: अल्जाइमर रोग के उपचार में भारतीय वैज्ञानिकों की नई उपलब्धि

अल्जाइमर रोग वैश्विक स्तर पर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिससे 55 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हैं। पुणे स्थित आघारकर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस रोग के उपचार के लिए नए अणुओं का विकास किया है। वैज्ञानिक प्रसाद कुलकर्णी और विनोद उगले ने सिंथेटिक और कम्प्यूटेशनल अध्ययन के माध्यम से ये नॉन टॉक्सिक मॉलिक्यूल्स तैयार किए हैं। ये अणु कोलिनेस्टरेज एंजाइमों के विरुद्ध प्रभावी हैं, जो एसिटाइलकोलाइन की उपलब्धता बढ़ाते हैं। यह रसायन याददाश्त को सुधारने में सहायक होता है और इसका उपयोग अल्जाइमर और पार्किंसंस…

WHO: भारतीय बच्चों में आहार की पौष्टिकता पर डब्ल्यूएचओ की चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारतीय बच्चों के आहार की पौष्टिकता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 6-23 महीने के 77 प्रतिशत बच्चों को आवश्यक पोषण नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सभी माता-पिता को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे को संतुलित और पौष्टिक आहार मिले, जिसमें दूध, अंडे, फलियां, फल और सब्जियां शामिल हों। राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे क्षेत्रों में पोषण की कमी सबसे अधिक…

Health: जम्हाई आना, सामान्य या गंभीर स्वास्थ्य समस्या?

काम के दौरान बार-बार जम्हाई आना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह अत्यधिक हो रही है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जम्हाई आना गहरी सांस लेने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो थकान या ऊब के दौरान होती है। हालांकि, बार-बार जम्हाई आना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों से भी जुड़े हो सकते हैं। थकान और नींद की कमी जम्हाई आने के मुख्य कारण हैं। अनिद्रा, तनाव या शिफ्ट वर्क के चलते नींद…

Health: बचपन में मोटापा, उम्र और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

बचपन का स्वस्थ विकास सुनिश्चित करना हमारे समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। हाल के अध्ययनों में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चों में मोटापे की समस्या न केवल उनकी सेहत पर बल्कि उनकी उम्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापे के शिकार बच्चों में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्तमान में लगभग 880 मिलियन लोग मोटापे से प्रभावित हैं, जिनमें से 160 मिलियन की उम्र 5 से 19 वर्ष के बीच है। यह संख्या…

World Osteoporosis Day: हड्डियों की सेहत पर ध्यान देने का समय

हर साल 20 अक्तूबर को मनाया जाने वाला विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस, हड्डियों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऑस्टियोपोरोसिस एक गंभीर स्थिति है, जिसमें हड्डियाँ कमजोर और भंगुर हो जाती हैं, जिससे मामूली ठोकर या खाँसी से भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और महिलाओं में अधिक देखी जाती है। इस बीमारी का प्रमुख कारण कैल्शियम और विटामिन डी की कमी है, जो हड्डियों के घनत्व को कम करता है। सही आहार…

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की alarming स्थिति, एक्यूआई 334 पर पहुंचा, ग्रैप-1 लागू

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राजधानी की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गई है। शनिवार को अक्षरधाम और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। यही नहीं, यमुना नदी में भी जहरीली झाग देखी गई है। कालिंदी कुंज में यमुना के पानी पर झाग की परत ने चिंता…